6,650 कर्मचारियों की छंटनी करेगा Dell: रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पर्सनल कंप्यूटर की मांग में गिरावट के कारण डेल ने लगभग 6,650 कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान बनाया है। नौकरी में कटौती से कंपनी के ग्लोबल वर्कफोर्स के लगभग 5% प्रभावित होने की उम्मीद है।
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, डेल के को-चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, जेफ क्लार्क ने दावा किया कि कंपनी भविष्य के साथ मार्केट की कठिन परिस्थितियों का सामना कर रही है। छंटनी को पर्सनल कंप्यूटर इंडस्ट्रीज में चल रही चुनौतियों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।
Dell में नौकरी कटौती की यह खबर Google, अमेजन, मेटा और ट्विटर जैसी बड़ी कंपनियों की बढ़ती लिस्ट में शामिल है, जिन्हें कोरोना महामारी के दौरान यह फैसला लेने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
2025 फाइनेंशियल ईयर के लास्ट तक कई नौकरियों में कटौती
इससे पहले नवंबर 2022 में एचपी ने बताया कि कंपनी अपने 2025 फाइनेंशियल ईयर के लास्ट तक कई नौकरियों में कटौती करेगी। कंपनी 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का प्लान बना रही है, जो इसके ग्लोबल वर्कफोर्स का लगभग 12% है।

Google पैरेंट अल्फाबेट ने भी पिछले महीने 12,000 नौकरियां खत्म कीं। भर्ती और कुछ कॉर्पोरेट कार्यों के साथ-साथ कुछ इंजीनियरिंग और प्रोडक्ट टीमों के साथ कंपनी में नौकरी के नुकसान ने टीमों को प्रभावित किया।
पिछले महीने सबसे ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी
डेल और एचपी के अलावा और भी कई टेक कंपनियां खर्चों में कटौती के लिए कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। टेक लेऑफ ट्रैकर बताते हैं कि दिसंबर और नवंबर की तुलना में जनवरी 2023 तकनीकी क्षेत्र में नौकरी के नुकसान के लिए सबसे खराब महीना था । पिछले महीने लगभग 106,950 कर्मचारियों की छंटनी हुई और Microsoft, Google और Amazon के कर्मचारी इससे सबसे ज्यादा प्राभावित हुए हैं।
Google ने जनवरी में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की
सर्च दिग्गज Google ने जनवरी के महीने में 12,000 कर्मचारियों की छंटनी की और Amazon ने 10,000 के पिछले अनुमान के बजाय 18,000 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। टेक इंडस्ट्रीज ने कुछ महीनों के अंतराल में 1,50,000 से अधिक नौकरियों को खत्म किया है। इस छंटनी ने प्रवासियों को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचा रही है क्योंकि अमेरिका में एच1बी वीजा जैसे मार्गों के लिए एक एंपलॉयर की जरुरत है।


Click it and Unblock the Notifications








