Home
News

iPhone 17 Series की डिमांड रिकॉर्ड तोड़, लेकिन इस मॉडल से रूठे ग्राहक!

Apple ने पिछले महीने अपनी लेटेस्ट फ्लैगशिप सीरीज iPhone 17 लॉन्च की थी। इसमें चार मॉडल शामिल थे - iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air। लॉन्च के साथ ही सीरीज को लेकर यूजर्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला। प्री-बुकिंग शुरू होते ही कई मॉडल मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गए। लेकिन, iPhone Air की डिमांड उम्मीद से काफी कम रही है।

iPhone 17 Series की डिमांड तगड़ी, लेकिन...

iPhone 17, Pro और 17 Pro Max की मजबूत डिमांड

एक Morgan Stanley एनालिस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की बिक्री कंपनी की उम्मीदों से भी ज्यादा हो रही है। Apple की सप्लाई चेन और ऑनलाइन शिपिंग एस्टीमेट्स से मिले डेटा के आधार पर अनुमान है कि कंपनी को इन मॉडलों का प्रोडक्शन 84-86 मिलियन यूनिट्स से बढ़ाकर 90 मिलियन से ज्यादा करना पड़ सकता है।

इसी आशावादी अनुमान के चलते Morgan Stanley ने Apple के शेयर का टारगेट प्राइस भी बढ़ाकर $298 (करीब ₹26,400) कर दिया है। हालांकि, कुछ अन्य मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि मौजूदा शेयर प्राइस में ही ग्रोथ का असर दिख रहा है।

iPhone Air की चमक फीकी पड़ी

जहां बाकी मॉडल्स की बिक्री शानदार रही, वहीं iPhone Air की डिमांड कमजोर साबित हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार, इस मॉडल का रिस्पॉन्स कंपनी की उम्मीद से कम है। इसके पीछे दो बड़ी वजहें बताई जा रही हैं।

चीन में लॉन्च न होना - iPhone Air सिर्फ e-SIM सपोर्ट करता है और इसे वहां रेगुलेटरी अप्रूवल नहीं मिल पाई, इसलिए यह चीन में रिलीज नहीं हुआ।

छोटी बैटरी - फोन का अल्ट्रा-स्लिम डिज़ाइन (5.6mm मोटाई) इसे अब तक का सबसे पतला iPhone बनाता है, लेकिन बैटरी कैपेसिटी कम होने की वजह से कई यूजर्स निराश हैं।

iPhone 17 Air की स्पेसिफिकेशन

मोटाई: 5.6mm (सबसे पतला iPhone)

डिस्प्ले: 6.5-इंच Super Retina XDR OLED, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स ब्राइटनेस

प्रोसेसर: A19 Pro चिपसेट (3nm प्रोसेस)

कैमरा: 48MP Fusion रियर कैमरा, 18MP फ्रंट कैमरा

SIM सपोर्ट: केवल e-SIM

बैटरी: कॉम्पैक्ट

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X