Home
News

ग्रामीण योजनाओं के लिए 1,000 करोड़ रुपए का विशेष निकाय बनाएगा दूरसंचार विभाग

ग्रामीण योजनाओं के लिए 1,000 करोड़  रुपए का विशेष निकाय बनाएगा दूरसंचार विभाग


दूरसंचार मंत्रालय 1,000 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी के साथ एक विशेष निकाय एसपीवी के गठन की योजना बना रहा है। यह निकाय राष्‍ट्रीय आप्टिकल फाइबर नेटवर्क सहित यूनिवर्सल सर्विस ओब्लिगेशन फंड यूएसओएफ से संबंधित योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए होगी।

मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दूरसंचार विभाग 1,000 करोड़ रुपये की अधिकृत पूंजी और 100 करोड़ रुपये की चुकता पूंजी के साथ एसपीवी के गठन पर विचार कर रहा है। इसके जरिये यूएसओएफ की विभिन्न योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। यूनिवर्सल एक्सेस शुल्क के जरिये यूएसओएफ जुटाया जाता है। यह विभिन्न लाइसेंसों के तहत आपरेटरों द्वारा अर्जित राजस्व का कुछ प्रतिशत होता है।

यूएसओएफ का गठन ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किया गया है। मंत्रिमंडल ने पिछले साल यूएसओएफ कार्यक्रम के क्रियान्यन के लिए सरकार की इक्विटी से एसपीवी के गठन को मंजूरी दी थी। इसके अलावा मंत्रिमंडल ने राष्‍ट्रीय आप्टिकल फाइबर नेटवर्क में भी 20,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दी है। इसे दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X