650mAh बैटरी के साथ 399 रुपए में Detel D1+ लॉन्च
दिल्ली बेस्ड फोन निर्माता कंपनी Detel ने बुधवार को अपना नया फीचर फोन Detel D1+ लॉन्च कर दिया है। डेटेल डी1 प्लान फोन पिछले महीने लॉन्च हुए 'डेटेल D1' का अपग्रेड वेरिएंट है। बता दें कि डेटेल कंपनी बजट फीचर फोन बनाने के लिए जानी जाती है।
कंपनी ने इस फोन को भी 399 रुपए कीमत के साथ पेश किया है। डेटेल डी1 प्लस फीचर फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो ये फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। साथ ही कंपनी ने इस फीचर फोन में 650mAh की बैटरी दी है। आइए जानते हैं इस फोन के बाकी फीचर्स के बारे में।


डेटेल D1 प्लस में 1.44 इंच TFT डिसप्ले दी गई है। ये फोन प्लास्टिक बॉडी के साथ आता है और इसमें फिजिकल की पैड दिया गया है। फोन के सेंटर की पैड में टॉर्च बटन दिया गया है। इस फोन में डुअल सिम स्लॉट दिया गया है। फोन में 650mAh की बैटरी दी गई है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो फोन में माइक्रोएसडी पावर सेविंग मोड दिया गया है। साथ ही वायरलेस FM रेडियो व रिकॉर्डिंग के साथ 3D स्पीकर, टॉर्च लाइट, फोनबुक और वाइब्रेशन मोड दिए गए हैं। कंपनी ने इस फोन को 7 कलर वेरिएंट, रेड, ब्लैक, ब्लू औऱ ब्राउन कलर वेरिएंट शामिल हैं।

डेटेल डी1 प्लस फीचर फोन अगर आफ डेटेल डी1 प्लस फीचर फोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट detel-india.com और B2BAdda.com पर लिस्टेड किया जा चुका है। अगर आप इस फोन को खऱीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये 26 जनवरी से एक्सक्लूसिवली B2BAdda.com वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
डेटेल कंपनी ने इस फोन के ले पब्लिक सेक्टर की टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत इस फोन को खरीदने पर बीएसएनएल फोन पर डेटा और टॉक टाइम ऑफर करेगी।


Click it and Unblock the Notifications