699 रुपए वाले इस फोन के फीचर क्या जानते हैं आप?
फीचर फोन निर्माता कंपनी डिटेल ने हाल ही में अपना चीप एंड बेस्ट फीचर फोन Detel D1 Talkey लॉन्च किया है। कंपनी ने इस फोन को सिर्फ 699 रुपए में लॉन्च किया है।
कंपनी ने इस फोन को खास टॉकिंग फीचर के साथ पेश किया है। डिटेल D1 टॉकी फीचर फोन को उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिन्हें साफ दिखाई नहीं देता है या जिन्हें अक्षरों को पढ़ना नहीं आता है।
फोन की उपलब्धता की बात करें, तो इस फीचर फोन को एक्सक्लूसिवली B2BAdda.com वेबसाइट से खऱीदा जा सकता है।

डिटेल D1 टॉकी फोन के टॉकिंग फीचर के जरिए यूजर्स कैमरा, गैलरी, डॉक्यूमेंट को अपनी आवाज के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा इस फीचर फोन में विमेन सेफ्टी के लिए एक पेनिक बटन और एसओएल अलर्ट दिया है, जिसमें किसी इमरजेंसी में यूजर्स इस्तेमाल किया जा सकता है।
इन खास फीचर्स के अलावा डिटेल D1 टॉकी फोन के अन्य फीचर्स की बात करें, तो ये डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 1050mAh की बैटरी दी है। इसके अलावा ये फोन पावर सेविंग मोड के साथ आता है। फोन में 1.8 इंच का स्क्रीन दिया है। फोन का इंटरनल स्टोरेज 16 जीबी का है।
कनेक्टिविटी फीचर की बात करें, तो इस फोन में ब्लूटूथ, जीपीआरएस वेब ब्राउजर और वायरलैस एफएम है। इसके अलावा ये फोन क्वाड फ्लैश के साथ डिजिटल कैमरा और कॉल ब्लैक लिस्ट के साथ आता है।

डिटेल D1 टॉकी में ऑडियो वीडियो प्लेयर दिया है। हालांकि ये फोन 4जी कनेक्टिविटी ऑप्शन के साथ नहीं आता है। कंपनी इस फोन पर एक साल की मैनुफेक्चरर वारंटी प्रोवाइट कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications







