Detel ने पेश किया सबसे सस्ता LCD TV
भारतीय बाजार में कई स्मार्ट टीवी शामिल हैं। इतने सारें ब्रांड के बीच एक ब्रांड काफी उभर कर सामने आता है। वह खास ब्रांड है डीटल कंपनी। डीटल भारतीय बाजार में अपना काफी अच्छा नाम बना चुकी है। वहीं कंपनी के प्रोडक्ट्स भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसी के चलते कंपनी ने डीटल ने अपने टीवी को महज 3,999 रुपये में लॉन्च किया है। जो काफी हैरान करने वाला है।

Detel का नया टीवी
बता दें, यह टेलिविजन 19-इंच के साथ आएगा। यह कंपनी का पहला एलसीडी टीवी है। अगर आप इस स्मार्ट टीवी को खरीदने की इच्छा रख रहे तो आप इस टीवी को Detel के मोबाइल ऐप और B2BAdda.com से खरीद सकते हैं। एलसीडी टीवी लॉन्च करने के अवसर पर Detel के एमडी योगेश भाटिया ने बताया कि टीवी की बढ़ती कीमत के कारण बाजार में किफायती टीवी बाजार से गायब हो गए हैं। डीटल डी1 टीवी पेश कर अपने मिशन #HarGharTV को आगे बढ़ा रहे हैं।
अबतक का सबसे सस्ता टीवी
डीटल कंपनी ने भारत की सबसे सस्ता टीवी होने के दावा किया है। यह टीवी डी1 एलसीडी टीवी है। जो 19 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी में 1366×768 पिक्सेल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। बता दें, एलसीडी टीवी ए प्लस ग्रेड के पैनल के साथ आता है। जिससे यूजर्स को साफ इमेज क्वॉलिटी मिलती है।
टीवी में कॉन्ट्रास्ट रेश्यो 3,00,000:1 दिया गया है।वहीं, टीवी में कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और एक यूएसबी पोर्ट दिया गया है। स्पीकर्स की बात करें तो डीटल के टीवी पैनल के किनारों पर दो स्पीकर दिए गए हैं। बता दें, इससे पहले डीटल कंपनी कई फीचर फोन और स्मार्ट टीवी भारतीय बाजार में पेश कर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications








