Home
News

डिटल D30 सेल्फी फीचर भारत में लॉन्च, कीमत 899 रुपए

By Neha Kashyap

फीचर फोन बनाने वाली कंपनी Detel ने भारत में अपना लेटेस्ट फीचर फोन Detel D30 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस फोन को खासतौर पर सेल्फी फीचर फोन की तरह पेश किया है।

इस फोन की कीमत 899 रुपए है। ये फोन ब्लैक कलर बॉडी में आता है, जिसके टॉप और बॉटम में गोल्डन लाइन दिया है।

ऑनलाइन खरीदारी की बात करें, तो ये फोन कंपनी रिटेल वेबसाइट B2BAdda.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

डिटल D30 सेल्फी फीचर भारत में लॉन्च, कीमत 899 रुपए

सबसे पहले बात करते हैं डिटल D30 सेल्फी फीचर फोन के खास फीचर के बारे में। कंपनी ने डिटल D30 में फ्रंट कैमरा दिया है। इस फोन में 2.4-इंच का दिया है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में रियर कैमरा भी दिया है, जो क्वाड LED फ्लैश के साथ आता है। इस फोन में 16GB स्टोरेज दिया है। बैटरी की बात करें, तो ये 1400mAh की है, जो पावर सेवर मोड के साथ आती है।

कंपनी ने इस फोन को SOS अलर्ट के साथ पेश किया है। इस फोन में एक पैनिक बटन दिया है, जिसमें यूजर 5 इमरजेंसी नंबर सेव कर सकता है। किसी भी इमरजेंसी में इस बटन को दबाने पर उन सेव नंबर पर कॉल लग जाएगा और सभी नंबर पर एसएमएस पुलिस तक पहुंच जाएंगे। इन पांच नंबर में पुलिस और एंबुलेंस के अलावा 3 पर्सनल कॉन्टेक्ट हो सकते हैं।

अन्य फीचर्स की बात करें तो डिटल D30 में 1000 तक कॉन्टैक्ट नंबर सेव किए जा सकते हैं। इसके अलावा ये फोन हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Detel D4 Prime Unboxing and Review - GIZBOT HINDI

फोन में कॉल ब्लैकलिस्ट, GPRS, वेब ब्राउजर और वायरलेस FM मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट, ऑटो कॉल रिकॉर्ड, 3.5 मिमी हैडफोन जैक और ऑडियो और वीडियो प्लेयर जैसे फीचर्स दिए हैं। डिटेल अपने इस सेल्फी फीचर फोन पर 1 साल की वारंटी दे रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
feature phone brand has announced the launch of its new feature phone Detel D30 Selfie feature phone in india at rs. 899.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X