डेटेल ने लॉन्च किए 4 नए फीचर फोन, कीमत 549 रुपए
सस्ते फीचर फोन बनाने के लिए पहचानी जाने वाली पॉपुलर फीचर फोन निर्माता कंपनी (Detel) डेटेल ने मंगलवार को भारत में 4 नए फीचर फोन पेश किए हैं। इन फीचर फोन की खासियत क बात करें, तो कंपनी ने इन्हें पैनिक बटन के साथ पेश किया है।
डेटेल के ये चारों फीचर फोन 699 रुपए के अंदर पेश किए हैं। शुरुआती फीचर फोन की कीमत की बात करें, तो ये 599 रुपए हैं। इन सभी फोन को कंपनी की वेबसाइट से खऱीदे जा सकते हैं। आइए जानते हैं इन सभी फोन के फीचर्स और कीमत के बारे में।

डेटेल फीचर फोन्स की कीमत-
डेटेल D1 Boom: 699 रुपए
डेटेल D4 Prime: 599 रुपए
डेटेल D120: 649 रुपए
डेटेल D500: 649 रुपए
जैसा कि हम बता चुके हैं कि इन फोन को आप कंपनी की वेबसाइट detel-india.com से खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये फोन अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है।
डेटेल फीचर फोन्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेश-
इन सभी फोन के खास फीचर की बात करें, तो विमेन सेफ्टी को ध्यान रखते हुए कंपनी ने इन फोन में पैनिक बटन दिया है। ये पैनिक बटन 5 नबर दबाने से काम करेगा और इसे दबाते 5 इमरजेंसी नंबर डायल हो जाएंगे और 5 एसएमएस भी पहुंच जाएंगे। इनमें से दो एसएमएस पुलिस को और तीन आपके द्वारा दिए इमरजेंसी नंबर पर जाएगा। ये सभी फीचर फोन्स 23 भाषाओं को सपोर्ट करते हैं।
अन्य फीचर्स की बात करें, तो डेटेल के चारों फोन में लगभग समान फीचर्स दिए हैं, हालांकि चारों फोन की बैटरी क्षमता में फर्क है। चारों फोन में 1.8-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। ये फोन वीजीए डिजिटल कैमरा के साथ आते हैं, जो फोटो क्लिक करने के अलावा वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकता है। कंपनी ने इन फोन को एक साल की वारंटी के साथ लॉन्च किया है।
ये फोन डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है। फोन्स में इंटरनल स्टोरेज को 16GB तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इन सभी फोन में वीडियो रिकॉर्डर, 3.5 मिमी हैडफोन जैक, टॉर्च, एफएम, कॉल रिकॉर्डर आदि सुविधा हैं।
बैटरी बैकअप के लिए डेटेल D1 Boom 1600mAh की बैटरी है जबकि D4 Prime में 650mAh की बैटरी है। D120 और D500 में 1050mAh बैटरी की सुविधा दी गई हैं। इन फोन में वायरलैस एफएम और पावर सेविंग मोड दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








