Home
News

Detel ने B2BAdda के साथ की पार्टनरशिप, अब ऑफलाइन भी बिकेंगे प्रॉडक्ट

टेक्नोलॉजी के लिए समर्थित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म B2BAdda ने डीटल के फीचर फोन, स्मार्टफोन एक्सेसरीज और टीवी बेचने के लिए स्पार हाइपरमार्केट के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। स्पार हाइपरमार्केट लैंडमार्क ग्रुप के मैक्स हाइपरमार्केट और विश्व की सबसे बड़ी स्वैच्छिक रिटेल चेन स्पार इंटरनेशनल के बीच एक रणनीतिक भागीदारी है। डीटल विश्व की सबसे किफायती फीचर फोन और टीवी कंपनी है जिसका लक्ष्य #connecting40croreindian के अन्तर्गत 40 करोड़ भारतीयों को जोड़ना है।

Detel ने B2BAdda के साथ की पार्टनरशिप, अब ऑफलाइन भी बिकेंगे प्रॉडक्ट

अपनी स्मार्ट हाइब्रिड रिटेल रणनीति पर आगे बढ़ने का लक्ष्य रखते हुए B2BAdda कई बड़ी होलसेल और रिटेल चेन के साथ गठजोड़ कर रही है। इसका मकसद अपने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध ब्रांडों को टीयर 1, 2 और 3 शहरों के सभी तरह के ग्राहकों तक पहुंच दिलाने के लिए उनके दायरे को विस्तार देना है। इस गठजोड़ के जरिये डीटल फोन और एक्सेसरीज बंगलुरू, मंगलोर, नई दिल्ली, गाजियाबाद आदि समेत 9 शहरों में स्पार के 24 आउटलेट्स पर उपलब्ध होंगे।

इस पार्टनरशिप के बारे में B2BAdda के संस्थापक योगेश भाटिया ने कहा, "हमारे प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध ब्रांडों से किए गए वादे पूरे करने और ग्राहकों को उच्च स्तरीय पहुंच दिलाने के लिए हमने स्पार हाइपरमार्केट के साथ पार्टनरशिप किया है ताकि डीटल के उत्पाद इन सभी 24 आउटलेट्स में उपलब्ध कराए जा सकें। प्रमुख B2B ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तौर पर हम अपने प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध ब्रांडों के लिए अंतिम उपभोक्ताओं के साथ रियल-टाइम संपर्क बनाने की खातिर अत्यंत स्थानीय स्तर की रणनीति की जरूरतों को समझते हैं।"

इस भागीदारी के बारे में स्पार हाइपरमार्केट के व्यवसाय प्रबंधक नज़ीर का कहना है, "हमें B2BAdda के साथ अपनी भागीदारी की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। स्पार स्टोर्स पर पहला मोबाइल फोन ब्रांड होने के नाते डीटल के साथ हमारा यह रणनीतिक गठजोड़ हमारे तकनीकी जानकार ग्राहकों को फीचर फोन, मोबाइल एक्सेसरीज, टीवी और पावर-बैंक के लिए उनकी जरूरतें पूरी करने में सक्षम बनाएगा। यह सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि हम अपने स्टोर्स पर आने वाले मेहमानों के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।"

B2BAdda डीटल मोबाइल, एलईडी टीवी और एक्सेसरीज के लिए एक एक्सक्लूसिव ई-वितरण पार्टनर है और हाल ही में इसने मोबाइल एवं टैबलेट, आईटी उत्पादों तथा संपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद रेंज के अलावा फुटवियर, वस्त्र, घरेलू सामान जैसे नए उत्पाद वर्गों को भी इसमें शामिल किया है। इस भागीदारी के जरिये कंपनी ने वर्ष 2020 के अंत तक अपने प्लेटफॉर्म के साथ 80,000 से ज्यादा रिटेलरों को जोड़ने की योजना बनाई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
B2BAdda, a supported e-commerce platform for technology, has announced partnership with Spar Hypermarket to sell feature phones, smartphone accessories and TVs of Deett. There is a strategic partnership between Spar Hypermarket Landmark Group's Max Hypermarket and Spar International, the world's largest voluntary retail chain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X