डीटल ने पेश किया डी1 गोल्ड, सबसे सस्ता प्रीमियम फीचर फोन
नई दिल्ली, 11 जुलाई, 2018: विश्व की सबसे किफायती फीचर फोन कंपनी डीटेल ने आज अपने पहले प्रीमियम कैटेगरी के फीचर फोन-डी1 गोल्ड का अनावरण किया। डी1 गोल्ड एक क्रिस्टल कीपैड से लैस है। जिस कारण यह फोन प्रीमियम लुक और अहसास देता है। मात्र 999 रुपये में उपलब्ध डी1 गोल्ड मोबाइल उपभोक्ताओं के उस बढ़ते वर्ग की जरूरतों को पूरा करता है, जो कम कीमत में ही अपने मोबाइल फोन में एडवांस्ड फीचर की चाहत रखते हैं। इस नए डिवाइस को देश के पहले हाइब्रिड ई-वितरण प्लेटफॉर्म B2BAdda.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।

इस फीचर फोन में 2.4 इंच का एलसीडी डिस्प्ले और एलईडी फ्लैश लाइट के साथ डिजिटल डुअल कैमरा लगा हुआ है। इसे शक्तिशाली 1500 एमएएच बैटरी का समर्थन मिलता है और बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए डीटल उपभोक्ताओं को मोबाइल में से एक पावर सेविंग मोड देती है। बेहद बारीकी से डिजाइन किया गया यह फोन विभिन्न भारतीय भाषाओं में सपोर्ट, ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग, कॉल ब्लैकलिस्ट, ऑडियो / वीडियो प्लेयर जैसी कई आकर्षक विशेषताओं से समृद्ध है।
इस फोन की लांचिंग के मौके पर एस.जी. काॅर्पोरेट मोबिलिटी (डीटल की मूल कंपनी) के एमडी योगेश भाटिया ने कहा, "डी1 गोल्ड डिजाइन और परफॉरमेंस के मामले में एक उपयुक्त तालमेल बनाता है। इस नए डिवाइस को आधुनिक युग की जरूरतों और उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए बड़ी खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। सुनहरा रंग कुलीन और उच्च वर्ग का प्रतीक है, जिस कारण डी1 गोल्ड का डिजाइन इंटरनेट एक्सेस के साथ-साथ वायरलेस एफएम और पैनिक बटन जैसे फीचर्स की प्रेरणा से तैयार किया है।"
डी1 गोल्ड को ऑटोमैटिक डेट और टाइम अपडेट, ब्लूटूथ और एसडी कार्ड के जरिये कॉन्टैक्ट भेजने या शामिल करने जैसी अतिरिक्त विशेषताओं से भी लैस किया गया है। इसके अलावा इस फोन में वाइब्रेटर, टॉर्च, साउंड रिकॉर्डर आदि भी लगे हुए हैं। इसकी फोनबुक में 500 तक कॉन्टैक्ट रखे जा सकते हैं।
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
डीटल मोबाइल्स एंड एक्सेसरीज के बारे मेः
एस.जी. काॅर्पोरेट मोबिलिटी वर्ष 1991 में स्थापित डीटल की मूल कंपनी है जिसकी क्रिसिल रेटिंग एसएमई 2 है। इसने मोबाइल, लैपटाॅप, टैबलेट आदि के क्षेत्र में पूर्ण स्थापित ब्रांडों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाया है। डीटल का मानना रहा है कि टेक्नोलाॅजी अब लग्जरी न रहे बल्कि एक आवश्यकता बन जाए। इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2017 के दौरान डीटल ने भारतीय बाजार में विश्व का सबसे सस्ता फीचर फोन- डीटल डी1 पेश किया जिसकी कीमत सिर्फ 299 रुपये थी। कंपनी अब अपने किफायती 32-इंच स्मार्ट टीवी की बदौलत देश में टेलीविजन का परिदृश्य बदलने की कोशिश में है। इसके उत्पाद क्वालिटी और मूल्य के लिहाज से भारत में अपनी पहचान बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications








