Home
News

क्या आपका स्मार्टफोन भी है वॉटर रेसिस्टेंट या वॉटर प्रूफ ऐसे जानें और नुकसान से बचें

आजकल मार्केट में दो तरह के गैजेट्स आ रहे हैं, चाहे हो स्मार्टफोन हो या स्मार्ट वॉच या स्मार्ट बैंड जिसमें एक होता है वॉटर रेजिस्टें और दूसरा होता है वॉटरप्रूफ़। हालांकि लोग इन दोनों के अंतर को ठीक से समझ नहीं पाते हैं और इस कारण कई लोग नुकसान कर बैठते हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक हैं जिन्हें यह पता नहीं है कि वॉटर प्रूफ और वॉटर रेसिस्टेंट स्मार्टफोन में क्या फर्क हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए हैं और आपको पूरा पढ़ना चाहिए।

क्या आपका स्मार्टफोन भी है वॉटर रेसिस्टेंट या वॉटर प्रूफ ऐसे जानें और नुकसान से बचें

वॉटर रेसिस्टेंट स्मार्टफोन कौनसे होते हैं?

हमें सबसे पहले यह जानना आवश्यक है कि वॉटर रेसिस्टेंट का अर्थ वॉटरप्रूफ नहीं होता है। ये दोनों अलग-अलग हैं और इनका काम भी अलग होता है। स्मार्टफोन का वाटर रेसिस्टेंट होना मतलब पानी फोन के अंदर नहीं घुस सकता। मतलब अगर थोड़ी बहुत बूंदे फोन पर गिर भी जाती है तो इससे कुछ भी नुकसान नहीं होगा। लेकिन आप यह मत समझ लेना कि अगर फोन पानी में डूबा रहेगा तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा, ऐसे में फोन जरूर खराब हो जाएगा, इसलिए इस बात का अवश्य ध्यान रखें।

वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन कौनसे होते हैं?

इसके अलावा मार्केट में ऐसे भी बहुत सारे मोबाइल फोन मिल रहे हैं जो वाटरप्रूफ सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं। यानी इन स्मार्टफोन को आप पानी के अंदर भी बेझिझक इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन की खासियत यह होती है कि आप इस तरह के फोन को पानी के अंदर भी फोटोग्राफी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस प्रकार जब भी आप नया स्मार्टफोन लेने जाएं तो इन दो बातों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि अगर आप वॉटर रेसिस्टेंट को वॉटर प्रूफ मानकर पानी के अंदर इस्तेमाल करेंगे तो आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा और नया मोबाइल खरीदना होगा।

उम्मीद करते हैं यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा और ऐसे ही अन्य ट्यूटोरियल आर्टिकल्स या टिप्स वाले आर्टिकल पढ़ने के लिए आप यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकते हैं ताकि वो भी इसका सही मतलब समझ सकें और जागरूक बनें।

 
Best Mobiles in India

English summary
Difference Between Water Resistance and Water Proof Smartphones
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X