माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल शीट में कोई पेंटिंग भी कर सकता है?
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल शीट में भला कोई पेटिंग भी बना सकता है ये बात हजम करने में थोड़ी मुश्किल होगी। क्योंकि एक्सेल शीट का प्रयोग हम डेटा और प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन बनाने में करते हैं। हां माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल में आप फोटो और म्यूजिक फाइल अटैच कर सकते हैं लेकिन पूरी पेटिंग बनाना बेहद मुश्किल काम है। लेकिन जापान के आर्टिस्ट 73 साल के टाटसो हाईरुची के पास एक्सेल शीट में पेंटिंग बनाने का हुनर है।
पढ़ें: हर आम आदमी चाहता है ये 10 स्मार्टफोन खरीदना
उन्होंने 13 साल पहले एक्सेल शीट में पेटिंग बनाने का काम शुरु किया था। टाटसो हाईरुची का कहना है माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल दूसरे पेंटिंग सॉफ्टवेयर के मुकाबले सस्ता भी है और इसके काम करना आसान है। इसके अलावा ये आसानी से उपलब्ध भी है।
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
Tamago Horiuchi painting
इसे आप किसी भी कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं जबकि दूसरे पेंटिंग सॉफ्टवेयरों को इंस्टॉल करने के लिए अपको ज्यादा रैम और ग्राफिक कार्ड की जरूरत पड़ती है। जबकि एक्सेल को इंस्टॉल करने के लिए आप हाईफाई पीसी या फिर लैपटॉप की जरूरत नहीं पड़ती।
पढ़ें: दुनियां के सबसे महंगे स्मार्टफोन जिन्हें खरीदना सबके बस की बात नहीं
हाईरुची ने सबसे पहले 2006 में एक्सेल ऑटोशेप आर्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था जिसके बाद उन्होंने एक डिजिटल आर्टवर्क की एक वेबसाइट बनाई जो जापानी भाषा में थी। हाईरुची की साइट में एक्सेल में पेटिंग करने का तरीका दिया गया है जिसकी मदद से कोई भी एक्सेल पेंटिंग कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications