ऑनलाइन रिलीज होगी सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म
बॉलीवुड के सितारे सुशांत सिंह राजपूत भले हमें छोड़ कर काफी दूर चले गए हैं लेकिन उनकी यादें और दिल को भा जाने वाली फिल्में हमेशा हमारे साथ ही रहेंगी। सुशांत ने अपने बॉलीवुड कैरियर में कमाल की फिल्में की है जिसमें 'M.S. Dhoni: The Untold Story', केदारनाथ जैसी फिल्में शामिल हैं। सुशांत की दुखद मृत्यु के बाद आज यानी 24 जुलाई को उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' 7:30 बजे डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

फैंस काफी समय से इस फिल्म को देखने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन आज फैंस का यह इंतजार खत्म हो गया। सुशांत की इस आखिरी फिल्म को बॉलीवुड के कई सितारें प्रमोट भी कर रहे हैं। उसी के साथ फिल्म रिलीज़ होने से पहले डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक कर देने वाला वीडियो शेयर किया है जिसस ये साफ नज़र आ रहा है कि वो सुशांत को कितना मिस करते हैं।
बहराल, सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर वो आज भी वायरल हो रहे हैं। उनकी आखिरी फिल्म Dil Bechara का इंतजार उनके फैन्स ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया कर रही है कि आखिर उस अपनी अंतिम फिल्म से सुशांत ने लोगों को क्या संदेश दिया है। इस वजह से लोग इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर थे जो आज खत्म हो जाएगा।
मुफ्त में दिखाई जाएगी ये फिल्म
इस फिल्म में इन दोनों के अलावा सैफ़ अली खान भी हैं। वहीं जावेद जाफरी, स्वास्तिका मुखर्जी, साहिल वैद, शाश्वत चटर्जी और मिलिंद गुणाजी जैसे स्टार्स इस फिल्म में शामिल हैं। इस फिल्म को मुकेश छाबड़ा ने डायरेक्ट किया है। कोरोना वायरस की इस महामारी की वजह से आजकल फिल्म्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया जा रहा है। इस वजह से Dil Bechara को भी 24 जुलाई को Disney+ Hotstar पर रिलीज किया जाएगा और इसे देखने को लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन चार्ज नहीं लगेगा ये फिल्म लोगों को मुफ्त में दिखाई जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications







