Google Pixel 2 पर 17,900 रुपए डिस्काउंट
नया मोबाइल या गैजेट लेने की सोच रहे हैं, तो ई-कॉमर्स साइट्स की सेल के लिए तैयार हो जाएं. दरअसल, ई कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों के लिए सेल लेकर आ रही है. फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज नामक इस सेल की शुरुआत 13 मई को हो रही है और यह 16 मई तक चलेगी. चार दिनों तक चलने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप, पॉवर बैंक और ऑडियो डिवाइस पर भारी छूट मिलेगी.
बता दें, ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी ने एक अलग पेज बनाया है, जिस पर यूजर्स खास ऑफर्स आसानी से देख सकेंगे. इस पेज पर क्लिक करते ही डिस्काउंट वाले सभी आइटम्स शो करेंगे. डिस्काउंट पेज पर प्रॉडक्ट पर 37,000 रुपए तक डिस्काउंट देने का हिंट है.

इस मौके को खास बनाने के लिए ई-कॉमर्स साइट ने एचडीएफसी बैंक के साथ समझौता किया है. जिसके अनुसार अगर ग्राहक HDFC क्रेडिट या डेबिट कार्ड से शॉपिंग करते हैं, उन्हें 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी.
इसके अलावा, खरीदार भी आसान किस्त विकल्प का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें नो कॉस्ट ईएमआई, डेबिट कार्ड ईएमआई, कार्डलेस क्रेडिट और 'Buy Now Pack Later' (अभी खरीद और बाद में भुगतना जैसे ऑप्शन शामिल हैं।
अगर आप इस सेल में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। फ्लिपकार्ट सेल में पिछले साल लॉन्च हुए गूगल के नेक्स्ट जनरेशन स्मार्टफोन Google Pixel 2 और Google Pixel 2-XL पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिलेगा. गूगल पिक्सल-2 की कीमत 52,900 रुपए है, जिसे इस सेल में सिर्फ 34,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। वहीं सैमसंग Galaxy On Nxt पर भी 7000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है, जिसके बाद फोन की कीमत 10,990 रुपए होगी. इस स्मार्टफोन की मार्केट में कीमत 17900 रुपए है.

फिलहाल फ्लिपकार्ट ने डिस्काउंट को लेकर इन दो स्मार्टफोन्स का ही खुलासा किया है. बिग शॉपिंग डे सेल में लैपटॉप पर भी भारी डिस्काउंट मिल रहा है. इस सेल में गेमिंग लैपटॉप पर 37,000 रुपये तक डिस्काउंट और हेडफोन अक्सेसरीज़ पर 75 प्रतिशत तक छूट मिलेगी. यहां गूगल क्रोमकास्ट, आईपैड प्रो 64 जीबी पर भी भारी छूट मिलेगी. इसके अलावा सेल में नए फ्लिपकार्ट-एक्सक्लूसिव स्मार्टफोन्स पर भी ऑफर मिलने की उम्मीद है.
ऑफर्स लिस्ट में और भी बहुत बेशकीमती चीजें उपलब्ध रहेंगी. इस सूची में कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी शामिल हैं. उनमें से गूगल क्रोमकास्ट (Google Chromecast) भी रहेगा. हालांकि फ्लिपकार्ट अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि इसपर कितना डिस्काउंट दिया जाएगा. साथ ही ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3, एमआई बैंड 2 और मिस्फीट वापर स्मार्टवाच जैसे प्रोडक्ट्स कर भारी छूट दिया जाएगा.
इस सेल में वायरलेस साउंड सिस्टम पर भी भारी छूट दी जा सकती है. इसके साथ ही हेडफ़ोन, ब्लूटूथ, मोबाइल पॉवर बैंक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण पर ऑफर्स दिया जाएगा. जानकारी की माने तो उपयुक्त लिखे प्रोडक्ट्स पर 75% तक की छूट होगी.

यहां एक्सबॉक्स और प्लेस्टेशन 4 सीरीज में भी छूट दी जायेगी. आपको बता दें कि सभी इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई, बाइबैक गारंटी और ऐक्सटेंडेड वारंटी जैसे ऑफर्स भी मिलेंगे. गैजेट्स के अलावा, इलेक्ट्रॉनिक, कपड़े, फुटवियर, हाउसहोल्ड अप्लायंसेज, टीवी, फर्नीचर और घरेलू साज-सज्जा जैसी कैटिगरी पर भी डिस्काउंट और ऑफर भी इन चार दिन तक चलने वाली सेल में मिलेंगे.


Click it and Unblock the Notifications








