Home
News

Disney+ Hotstar का ₹99 रुपए में सब्सक्रिप्शन देना एक बड़ी गलती थी: फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट पर Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन 99 रुपए में नहीं मिल रहा है। अगर आपने भी सिर्फ 99 रुपए खर्च करके Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीदा है और आईपीएल 2020 देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो आप इंतजार ना करें क्योंकि आप मैच नहीं देख पाएंगे। हम ऐसा इसलिए बोल रहे हैं क्योंकि 99 रुपए में कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है।

Disney+ Hotstar के 99 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन का सच

Disney+ Hotstar के 99 रुपए वाला सब्सक्रिप्शन का सच

Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन, जो 99 रुपए में ग्राहकों को मिल रहा था, वो एक बड़ी गलती थी। फ्लिपकार्ट की तरफ से एक बड़ी गलती हुई थी, जिसकी वजह से 99 रुपए में Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन काफी सारे लोगों ने कुछ देर में खरीद लिया।

आईपीएल 2020 को देखने की लालसा

आईपीएल 2020 को देखने की लालसा

आपको बता दें कि Disney+ Hotstar की असल कीमत 1500 रुपए है और इसे फ्लिपकार्ट पर 99 रुपए में बेचा जा रहा था। इसका मतलब Disney+ Hotstar पर फ्लिपकार्ट लगभग 93% का डिस्काउंट दे रहा था, जो कि असंभव है। आजकल आईपीएल 2020 को देखने के लिए हर इंसान Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीदना चाह रहा है और कई तरह के ऑफर्स भी पेश किए जा रहे हैं।

फ्लिपकार्ट ने मानी गलती

फ्लिपकार्ट ने मानी गलती

गैजेट्स 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्लिपकार्ट ने ये माना है कि ये एक ‘Unexpected Error' यानि उम्मीद ना की जाने वाली गलती है। फ्लिपकार्ट ने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। फ्लिपकार्ट के एक प्रवक्ता ने कहा है कि सभी ऑर्डर कैंसल कर दिए गए हैं। अब अगर आप फ्लिपकार्ट से 99 रुपए देकर ‘Unexpected Error' के जाल में फंस गए हैं और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन खरीद लिया है तो आपको दूसरा प्लान खरीदना पड़ेगा।

ग्राहकों का पैसा हो जाएगा रिफंड

ग्राहकों का पैसा हो जाएगा रिफंड

अगर आप 99 रुपए के लिए चिंतित हो रहे हैं तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आपके पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट ने कहा है कि वो उन ग्राहकों के पैसों को रिफंड कर देंगे। आपको बता दें कि 99 रुपए का वाला सब्सक्रिप्शन बुधवार की रात को फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि Disney+ Hotstar ने इस पर आपत्ति जताई और उसके बाद इसे फ्लिपकार्ट से हटा दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Disney + Hotstar's subscription, which was getting customers for Rs 99, was a big mistake. There was a big mistake from Flipkart, due to which a lot of people bought the subscription of Disney + Hotstar for 99 rupees.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X