Disney+ Hotstar का यूजर्स को बड़ा झटका, अब दोस्तों से पासवर्ड मंगाकर नहीं देख पाएंगे शोज
Disney+ Hotstar की तरफ से बड़ा बदलाव किया जा रहा है और ये बदलाव कई लोगों के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकता है। क्योंकि Disney+ Hotstar की तरफ से हो रहे इस बदलाव में पासवर्ड शेयरिंग करना अब मुश्किल होने वाला है।
बता दें कि कंपनी ने अपनी पासवर्ड शेयरिंग पॉलिसी में बदलाव किया है और इस पालिसी पर काम सितंबर से शुरू कर दिया जाएगा। चलिए जानते हैं कि आखिर Disney+ Hotstar क्या बदलाव करने जा रहा है।

Disney+ Hotstar पर पासवर्ड शेयरिंग नहीं होगी आसान
Disney+ Hotstar की तरफ से किसी अन्य व्यक्ति के साथ पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगा दी गई है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना है, अब आप इस पर दोस्तों से पासवर्ड मांगकर मूवी या अन्य कंटेंट नहीं देख सकेंगे।
कंपनी ने परिवार के सदस्यों के बीच इस पॉलिसी को बरकरार रखा है, लेकिन किसी अन्य के साथ शेयरिंग पर रोक लगा दी गई है। Netflix पर पहले से ही यह पॉलिसी लागू है। अब ये नए नियम हमें Disney+ Hotstar पर भी देखने को मिलेंगे।
Disney+ Hotstar के सीईओ ने दी जानकारी
Disney+ Hotstar के सीईओ ने इसको लेकर ये स्पष्ट कर दिया है कि वह अपनी टीम के साथ मिलकर इस पॉलिसी पर काम कर रहे हैं। ऐसा करने के पीछे उनका पीछा मकसद कंपनी के यूजर बेस में बढ़ोत्तरी करना है। यानी ऐसा करने के बाद कंपनी के यूजर बेस में बढ़त होने की उम्मीद है।
उन्होंने आगे बताया है कि अब बहुत जल्द Hotstar पर दोस्तों के अकाउंट से फेवरेट शोज और मूवीज देखना बंद होने जा रहा है, लेकिन आप अपने अकाउंट से इसे जरूर देखना जारी रख सकते हैं। क्योंकि कंपनी अपनी पॉलिसी में बदलाव कर पासवर्ड शेयरिंग पर रोक लगाने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications








