Home
News

Disney+ को Hotstar के अंतर्गत 29 मार्च को किया जाएगा लॉन्च

भारत में अब Disney+ लॉन्च होने जा रहा है। इसकी चर्चाएं भी पिछले कई महीनों से की जा रही है। अब आखिरकार कंफर्म हो गया है कि इस सर्विस को भारत में भी शुरू किया जाएगा। आपको बता दें कि Disney+ को भारत में 29 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। Disney+ को हॉटस्टार के साथ लॉन्च किया जा रहा है। अभी Hotstar को यूज़र्स Hotstar Premium और Hotstar VIP के नाम से जानते हैं। अब इन दोनों को Disney+ Hotstar के नाम से रिब्रांड किया जा रहा है।

Disney+ को Hotstar के अंतर्गत 29 मार्च को किया जाएगा लॉन्च

आपको बता दें कि 29 मार्च से ही आईपीएल 2020 की भी शुरुआत हो रही है। आईपीएल का प्रसारण भी हॉटस्टार पर होता है और रोज करोड़ों लोग आईपीएल देखते हैं। शायद इस वजह से ही उसी दिन Disney+ को भी लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। हालांकि अभी तक Disney+ के लिए सब्सक्रिप्शन रेट के बारे में किसी तरह की बात सामने नहीं आई है।

HotStar के साथ आएगा Disney+

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि हॉटस्टार प्रीमियम में Disney का पुराना कंटेंट होगा और Disney+ का ऑरिजिनल कंटेंट भी होगा। वहीं हॉटस्टार वीआईपी में Disney+ के ऑरिजिनल कंटेंट का एक्सेस नहीं होगा। हालांकि Disney+ का सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूज़र्स Disney पोर्टफोलियो का कंटेंट भी देख पाएंगे। Disney+ के अंदर यूज़र्स को National Geographic, Star Wars, Marvel, Pixar जैसे प्लेटफॉर्म का कंटेंट होगा।

Disney+ का सब्सक्रिप्शन लेने का रेट कितना होगा, इसके बारे में भारत के सभी यूज़र्स पिछले काफी महीनों से जानने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके बारे में अभी तक किसी भी प्रकार का कोई खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी की तरफ से अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई जानकारी या रिपोर्ट को शेयर नहीं किया गया है।

इस सर्विस की संभावित कीमत

हालांकि पिछले कुछ दिनों में मीडिया में आ रही रिपोर्ट के बारे में सुनकर पता चल रहा है कि Disney+ का सब्सक्रिप्शन 590 रुपए प्रति महीना और 5,900 रुपए प्रति वर्ष तक का हो सकता है। इसके अलावा इसमें कहा जा रहा है कि यो यूज़र्स Disney+ का सब्सक्रिप्शन एक साल के लिए लेंगे उन्हें 2 अतिरिक्त महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त में मिलेगा।

इसके अलावा कहा जा रहा है कि Disney+ की सर्विस को जानने और समझने के लिए कंपनी इसे खरीदने से पहले यूज़र्स को 7 दिनों का ट्रायल भी ऑफर कर सकती है। हालांकि अगर इसी रेट में Disney+ की सर्विस को भारत में लॉन्च किया जाता है तो ये काफी महंगी सर्विस होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि अमेज़न, नेटफ्लिक्स, ज़ी5 जैसे प्लेटफॉर्म की कीमत इतनी ज्यादा महंगी नहीं है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Disney + is going to be launched in India now. Discussions have also been held for the last several months. Now finally it has been confirmed that this service will be started in India as well. Let us know that Disney + will be launched in India on 29 March. Disney + is being launched with Hotstar. Right now, users know Hotstar as Hotstar Premium and Hotstar VIP.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X