Diwali Best Gift : स्मार्टफोन, ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, सभी आपकी बजट में, अपनों को करें गिफ्ट

Amazon, Flipkart : हर साल लाखों लोगों द्वारा मनाई जाने वाली दिवाली, जिसे रोशनी के त्योहार के रूप में भी जाना जाता है, भारतीय संस्कृति में सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों (Festivals) में से एक है। यह शायद दुनिया भर में (Non-Indians) द्वारा भी पसंदीदा और सबसे ज्यादा मनाया जाने वाला भारतीय त्योहार (Festival) है। इस फेस्टिवल में लोग अपने करीबियों को गिफ्ट देते हैं। तो आज हम आपको बताएगें कुछ ऐसे गैजेट के बारे में जिसे आप अपनों को दे सकते हैं।
Smartphones अपनों को कर सकते है गिफ्ट
Amazon, Flipkart और कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर स्मार्टफोन पर रोमांचक ऑफर दिए जा रहे हैं। Smartphones गिफ्ट देने के सबसे अच्छे ऑप्शनों में से एक हो सकता है। आप अपने बजट के आधार पर एक Android फ़ोन या एक Apple iPhone गिफ्ट कर सकते हैं। किफायती और मिड-रेंज से लेकर प्रीमियम तक, सभी सेगमेंट में चुनने के लिए लेटेस्ट स्मार्टफोन मॉडल हैं। आप Apple iPhone 14, iPhone 12, Nothing Phone (1), Oppo Reno 8 Pro, Samsung Galaxy S22 जैसे फोन को गिफ्ट करने के लिए सोच हैं।
Tablets
यदि आप लैपटॉप का उपयोग करना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन पढ़ने और एंटरटेनमेंट के लिए स्मार्टफोन की तुलना में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो टैबलेट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, जो जरूरत के हिसाब से सबसे अच्छा हो सकता है। यदि आप गिफ्ट देने के लिए कुछ बेहतरीन टैबलेट की तलाश कर रहे हैं, तो आप Realme Pad X, Apple iPad Air, Samsung Galaxy Tab S8 Ultra, सहित अन्य पर सोच कर सकते हैं।
Smartwatch
अगर आपका परिवार या दोस्त फिटनेस फ्रीक हैं और अपने स्वास्थ्य (Health) की निगरानी करना पसंद करते हैं, तो उन्हें देने के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट एक स्मार्टवॉच (smartwatch) होगी। स्मार्टवॉच न केवल Heart Rate, Oxygen level को माप (Measurement) सकती हैं, बल्कि कई sports mode, fitness tracking सुविधाओं के साथ भी आती हैं। आप के लिए कुछ स्मार्टवॉच Apple Watch Series 8, Samsung Galaxy Watch 5, Reality Watch 3, के अलावा कई तरह के स्मार्टवॉच मौजूद हैं।

Fitness band
स्मार्टवॉच के अलावा आप दिवाली के मौके को खास बनाने के लिए अपने परिवार या दोस्तों को Fitness band भी गिफ्ट कर सकते हैं। Mi Smart Band 5, Fastrack Reflex 3.0 Activity Tracker, Noise ColorFit Pro 2, अन्य कुछ बेहतरीन ऑप्शन हैं।
Earphones
आप नेकबैंड से लेकर ईयरबड्स (Earbuds) तक चुन सकते हैं और वह भी बजट में। कंपनियां आपको इयरफ़ोन में Active noise cancellation करने की सुविधा भी प्रदान कर रही हैं ताकि आप Music का आनंद ले सकें, आसपास के शोर (noise) से परेशान हुए बिना कॉल कर सकें। आप Samsung Galaxy Buds 2 Pro, Apple AirPods Pro 2nd Gen, Sennheiser Momentum 4, Realme Buds Air 3S और भी बहुत कुछ गिफ्ट करने पर सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








