Diwali Gift Ideas: अपनों को करे 5G स्मार्टफोन गिफ्ट, कीमत 17,000 रुपये से भी कम

अक्सर हम अपनों को गिफ्ट देना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं पाते कि क्या दें। जो उनके लिए बेस्ट हो तो हम आपके लिए लाए हैं इस दिवाली पर कुछ स्मार्टफोन्स जो आपके बजट में भी आते हैं और इन्हें गिफ्ट में दे भी सकते हैं। Samsung Galaxy M33 5G से लेकर OnePlus Nord CE 2 Lite 5G तक, यह 5 फोन हैं जिन्हें आप इस दिवाली अपने दोस्तों और परिवार को गिफ्ट कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE 2 लाइट स्मार्टफोन
OnePlus Nord CE2 Lite 5G 6.59-इंच LCD डिस्प्ले के साथ आता है जिसका रिज़ॉल्यूशन 2412×1080 पिक्सल है, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा चलता है। इस स्मार्टफोन में 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। , OnePlus Nord CE2 Lite 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है जिसमें 6P लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। आगे की तरफ, फोन में सोनी के IMX471 सेंसर के साथ 16-मेगापिक्सल का कैमरा भी है। OnePlus Nord CE2 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करती है। इसे आप दिवाली सेल में 17,749 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।
Realme 9 Pro स्मार्टफोन
Realme 9 Pro में 6.6-इंच का LCD डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ मिलता है। हुड के तहत एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G चिपसेट दिया गया है जिसे 8GB तक रैम के साथ जोड़ा जा सकता है। इंटरनल स्टोरेज को हाइब्रिड सिम स्लॉट के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का वाइड लेंस, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होता है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.5 अपर्चर वाला 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी को 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसे आप दिवाली सेल में 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं।
Oppo K10 स्मार्टफोन
Oppo K10 में 6.56-इंच का HD+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1612 x 720 पिक्सल और 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट है। यह मीडियाटेक डाइमेंशन 810 5G चिपसेट द्वारा चलता है। Oppo K10 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर होता है। फ्रंट में सेल्फी के लिए इसमें 8MP का कैमरा है। बैटरी की बात करें तो Oppo K10 का 5G वेरिएंट 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो 33W सुपर VOOC चार्जिंग तकनीक के लिए सपोर्ट करता है। यह फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर 16,499 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है।
Samsung Galaxy M33 5G स्मार्टफोन
सैमसंग गैलेक्सी M33 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट 6.58-इंच डिस्प्ले दिया गया है। यह Exynos 1280 चिपसेट द्वारा चलता है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। गैलेक्सी M33 फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी लेंस दिया गया है। इसे आप दिवाली सेल में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं।
Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन
Poco X4 Pro 5G गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 6.67-इंच 120Hz डिस्प्ले के साथ आता है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 5G प्रोसेसर द्वारा चलता है, जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। इस फोन में बैक की तरफ 64+8+2 एमपी कैमरा सेटअप दिया गया है और 16 एमपी सेल्फी कैमरा भी है। इसमें आपको 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फ्लिपकार्ट पर आपको दिवाली सेल में 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगा।
पढ़ें : iPhone 13 पर फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील! सिर्फ Rs 2,000 में खरीद ले जाएं घर


Click it and Unblock the Notifications








