Diwali Sale: Amazon, Flipkart, Myntra या फिर Nykaa कौन दे रहा है बेस्ट डील्स, डिस्काउंट और ऑफर्स

जैसा की हम सभी को पता है त्योहारों के मौसम में दस्तक दे दी है, इसके साथ ही लोग गैजेट्स, ट्रेंडी कपड़े, मेकअप आदि खरीदने के लिए बेस्ट डील, ऑफर्स का बेसब्री से इंतज़ार कर रहें है।
विभिन्न ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म दिवाली के मौसम में अद्भुत छूट और ऑफर लेकर तो आते है पर हमसे कई ऐसे लोग है जो खरीदारी करते समय इस सोच में रहते है कि दूसरे प्लेटफॉर्म सेल में कितना और कैसे ऑफर्स पेश कर रहा है या करने वाला है।
आपकी इस चिंता को दूर करने के लिए आज हम आपके लिए एक ही जगह ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के सारे ऑफर्स लेकर आएं है जिससे आपको कही भी इधर उधर जाने कि जरूरत नहीं है इन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म में Amazon, Myntra, Flipkart और Nykaa शामिल है।
Flipkart Big Diwali Sale
फ्लिपकार्ट प्लस उपयोगकर्ताओं के लिए 10 अक्टूबर से सेल शुरू कर दी है और आज से Flipkart Big Diwali Sale सभी लोगो के लिए शुरू हो चुकी है। साथ ही आपको बता दें Flipkart Big Diwali Sale
11 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। लोगो को SBI कार्ड का उपयोग करके 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी, फ्लिपकार्ट का उपयोग करने पर 5 प्रतिशत की छूट एक्सिस बैंक कार्ड और पेटीएम वॉलेट और यूपीआई लेनदेन पर 10 प्रतिशत तत्काल कैशबैक भी मिलेगा ।
यह इलेक्ट्रॉनिक्स पर 80 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान कर रहा है जिसमें मॉनिटर, प्रिंटर, कैमरा और संबंधित सामान पर 70 प्रतिशत तक और कंप्यूटर से संबंधित सामान पर 80 प्रतिशत तक की छूट शामिल है।
Amazon 'Extra Happiness Days'
Amazon Great Indian Festivalके महीने भर चलने वाले उत्सव के एक हिस्से के रूप में 'एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डेज' ऑफर की घोषणा की है। ऑफ़र 8 अक्टूबर को मध्यरात्रि में शुरू हुए, और कंपनी का कहना है कि ग्राहकों के पास "सभी नए प्रोडक्ट्सको बड़ी छूट के साथ खरीदने का अवसर है।
एक्स्ट्रा हैप्पीनेस डे स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, स्वास्थ्य और व्यक्तिगत देखभाल प्रोडक्ट्स आदि पर बहुत ही बढ़िया ऑफर लाया है।
Nykaa Diwali Sale
फैशन ब्रांड नायका की दिवाली धमाका सेल अब विभिन्न ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर 50 प्रतिशत तक की छूट के साथ उपलब्ध है। छूट के अलावा, आपको बहुत सारे कूपन भी मिलेंगे जैसे फ्लैट 400 रुपये और फ्लैट 200 रुपये की छूट जिसे आप चेकआउट के दौरान उपयोग कर सकते है।
Myntra
Myntra सेल भी लाइव है और वर्तमान में परिधान, एक्सेसरीज़, ब्यूटी और गैजेट्स ( Apparel, Accessories, Beauty and Gadgets. Home and furnishings ) जैसे प्रोडक्ट्स पर 50 से 80 प्रतिशत की छूट के साथ जारी है। घर और साज-सामान पर 40 से 70 प्रतिशत की छूट है, जबकि बजट स्टोर जैसे 499 रुपये से कम के स्टोर, 999 रुपये से कम के एक्टिववियर, किड्स वियर पर 70 प्रतिशत की छूट और कई अन्य पर आपको बहुत अधिक छूट मिलेगी।
Ajio
Ajio वेबसाइट पर अद्भुत छूट भी दे रहा है और फैशन और घर के सभी प्रोडक्ट्स में शानदार ऑफर प्रदान करता है। इस फेस्टिव सीजन में अपने वॉर्डरोब और घर दोनों को अपग्रेड करने के लिए स्टाइलिश वेस्टर्न और इंडियन वियर, एक्सेसरीज और प्रीमियम ब्रांड्स पर 50 से 90 फीसदी तक डिस्काउंट भी पाएं।


Click it and Unblock the Notifications







