Home
News

WhatsApp Rules: गलती से भी व्हाट्सएप पर न भेजें ये 6 मैसेज, नहीं तो हो सकती है जेल

आज की दुनिया में लगभग सभी लोग व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद बहुत कम लोगों को पता होगा कि व्हाट्सएप को सुरक्षित तरीके से कैसे इस्तेमाल किया जाता है। कुछ खास तरह के मैसेज होते हैं जो आपको व्हाट्सएप के जरिए किसी को नहीं भेजने चाहिए। और अगर आप गलती से भी ऐसा करते हैं तो आपको जेल भी हो सकती है। तो आइए आज हम आपको बताएंगे उन 6 WhatsApp मैसेजों के बारे में जिन्हें अगर आप भेजते हैं, तो जेल भी हो सकती है।

WhatsApp Rules: गलती से भी व्हाट्सएप पर न भेजें ये 6 मैसेज, नहीं तो हो सकती है जेल

गलती से WhatsApp पर न भेजें ये 6 मैसेज, नहीं तो होगी जेल

व्हाट्सएप पर कभी भी भड़काऊ मैसेज न भेजें

WhatsApp पर किसी को भड़काऊ संदेश न भेजें, जिससे दंगे भड़क सकते हैं। साथ ही व्हाट्सएप पर किसी को आत्महत्या करने के लिए प्रोत्साहित न करें। व्हाट्सएप पर ऐसा कोई मैसेज न लिखें और न ही फॉरवर्ड करें, क्योंकि यह आपराधिक मामला बन सकता है और आपके खिलाफ पुलिस में शिकायत के बाद आपको जेल भी हो सकती है।

WhatsApp पर ऐसे मैसेजों को न करें फॉरवर्ड

अगर आपको कोई किसी फिल्म का डाउनलोड करने का लिंक व्हाट्सएप पर मिला है या 21 दिन में पैसा दोगुना करने का मैसेज मिला है और आप उसको।आगे फॉरवर्ड करते हैं, तो आपका व्हाट्सएप अकाउंट बंद किया जा सकता है। अब आपका सवाल होगा कि व्हाट्सएप का मैसेज एन्क्रिप्टेड है तो आपको कैसे पता चलेगा कि मैसेज में क्या लिखा है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो हम आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में कोई आपके मैसेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगा। तो अगर आपको कोई ऐसे मैसेज मिलते है, जो पूर्ण रूप से फेक है, तो आपको उसे आगे फॉरवर्ड नहीं करना है।

अश्लील मैसेज न भेजें

अश्लीलता फैलाने के मामले में आपको कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता हैं। जी हाँ, आपको WhatsApp पर कभी भी अश्लील टेक्स्ट, वीडियो या फ़ोटो नहीं भेजना है, अगर कोई आपकी शिकायत करता है, तो आपको जेल हो सकती है।

गलती से भी न बनाएं फेक अकाउंट

व्हाट्सएप पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को परेशान करने से बचना चाहिए। जी हाँ, फेक व्हाट्सएप अकाउंट से लोगों को परेशान करने वालों को अपराध के दायरे में माना जाता है। अगर कोई आपके फेक अकाउंट की शिकायत करता है तो आपको जेल भी जाना पड़ सकता है।

बल्क मैसेज न भेजें

बहुत से यूजर्स बल्क मैसेजों का इस्तेमाल करते हैं, जो कि रोका जाना चाहिए। क्योंकि इन बल्क ग्रुप से हजारों मैसेज भेजने से न सिर्फ आपका अकाउंट बंद हो जाएगा, बल्कि आपके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी की जा सकती है। व्हाट्सएप नीति के खिलाफ बल्क मैसेजों पर विचार किया जाता है। WhatsApp उन खातों की पहचान करता है जो मशीन लर्निंग की मदद से बल्क मैसेज भेजते हैं।

सॉफ़्टवेयर हैक करने का प्रयास न करें

अगर आप एक सॉफ़्टवेयर इंजीनियर हैं, तो कभी WhatsApp को हैक करने का प्रयास न करें, क्योंकि व्हाट्सएप सॉफ्टवेयर को हैक करने की कोशिश करना एक गंभीर अपराध माना जाता है। इसलिए अगर आप कोई।डेवेलपर हैं तो व्हाट्सएप को हैक करने के बारे में सोचना भी गलत हैं अन्यथा लंबे समय के लिए जेल की चक्की पीसनी।पड़ सकती हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Do not send These 6 Messages on WhatsApp, Otherwise, you will land in jail
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X