क्या आप भी खुद को बुढ़ापे में देखना चाहते हैं...?
आजकल सोशल मीडिया पर एक चीज काफी ट्रेंड कर रही है। आपने देखा होगा कि कई लोग अपनी बुढ़ापे की संभावित पिक्चर्स अपलोड कर रहे हैं। आपने भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों, बॉलीवुड के कई एक्टर्स समेत कई लोगों की ऐसी तस्वीरें देखी होगी। दरअसल आजकल एक नया ऐप आया है, जिसका नाम FaceApp है। ये ऐप आपकी तस्वीर को कुछ खास तकनीक की मदद से बुढ़ापे में बदल देता है।

फोटो क्रेडिट:- My Nation
इस ऐप को काफीस सारे लोग पसंद कर रहे हैं। यूज़र्स इस ऐप के जरिए अपनी बुढ़ापे की इमेज देख रहे हैं और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि FaceApp को पहली बार लॉन्च किया गया है। इस ऐप को पहले भी लॉन्च किया जा चुका है। सबसे पहले इस ऐप को 2017 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त भी इस ऐप की काफी चर्चाएं हुई थी।
FaceApp का ट्रेंड
हालांकि इस बार ये ऐप कुछ खास और पहले से बढ़िया फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस वजह से अबकी बार यह काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। आप अपनी पिक्चर को क्लिक करके इस ऐप में अपलोड करेंगे तो आपको अपने बुढ़ापे की संभावित फोटो दिखाई देगी। दरअसल, यह ऐप AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके किसी की भी तस्वीर को बुढ़ापे में बदल देता है।
ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो अपने-आप को बुढ़ापे में देखना चाहते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि बुढ़ापे में वो कैसे दिखेंगे। इस वजह से लोग इस ऐप को डाउनलोड करके अपनी तस्वीर को बुढ़ापे में बदल रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी सोशल मीडिया साइट्स पर इस ऐप से बदली गई तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
इस वक्त यह ऐप एक चैलेंज की तरह चल रहा है। इस चैलेंज का नाम FaceApp चैलेंज है। इस चैलेंज के जरिए लोग अपनी बुढ़ापे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके लोकप्रियता हासिल कर रहे हैं। अगर आप भी इस चैलेंज को एक्सेप्ट करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
खुद का बुढ़ापा देखें
भारतीय क्रिकेटर्स जिसमें विराट कोहली, एम एस धोनी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, शिखर धवन जैसे कई क्रिकेटर्स की बुढ़ापे वाली तस्वीर लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। आप भी चाहें तो इस ऐप को अपने फोन में इंस्टॉल करके अपनी बुढ़ी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर दोनों पर एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है।
हालांकि कुछ लोग इस ऐप के लिए शिकायतें भी कर रहे हैं। पिछले 24 घंटों में काफी सारे लोगों ने ऐसी शिकायतें की हैं कि उनके स्मार्टफोन में ये ऐप काम नहीं कर रहा है। ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद ये ठीक से काम नहीं कर रहा है। यूज़र्स का कहना है कि इस ऐप को इंस्टॉल करने के बाद जो वो इसमें पिक्चर अपलोड कर रहे हैं तो वो सिर्फ प्रोसेसिंग ही कर रहा है। उसके आगे नहीं बढ़ पा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








