Home
News

क्या आप रेडमी के नए स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...?

शाओमी कंपनी अपने Redmi स्मार्टफोन लाइनअप में एक नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ पेश करेगी। बता दें, शाओमी ने इस अपकमिंग स्मार्टफोन को Weibo में टीज किया है, जिसमें स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिस्प्ले और पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने की जानकारी मिलती है।

क्या आप रेडमी के नए स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं...?

टीजर Redmi के अब तक लॉन्च स्मार्टफोन को दिखाता है, जिसके बाद आखिरी में एक Redmi स्मार्टफोन दिखाया जाता है, जिसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है। हालांकि वीडियो में स्मार्टफोन के नाम के बारें में किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई है। बता दें, टीजर को "Avengers: Endgame" मूवी के ट्रेलर के साथ मिक्स करके दिखाया गया है।

किस नाम के साथ हो सकता स्मार्टफोन लॉन्च

शाओमी के ग्लोबल VP और मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया, Manu Kumar Jain ने पिछले हफ्ते ही भारत में नए स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ एक नए Redmi स्मार्टफोन के लॉन्च होने की बात को भी टीज किया था। अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी का यह स्मार्टफोन इसी खासियत के साथ आ सकता है। सामने आई खबर से पता चलता है कि शाओमी Redmi-ब्रांड के चलते जल्द एक नया स्मार्टफोन पेश कर सकती है, जो जो पॉप-अप सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 730 SoC, 4,000mAh बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो स्मार्टफोन में 48-मेगापिक्सल सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकंड्री सेंसर और एक 13-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। सामने आई वीडियों में स्मार्टफोन के बारें में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है, हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को चीन में Redmi Pro 2 के नाम से और भारत में Poco के बैनर तले Poco F2 के नाम से लॉन्च कर सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Xiaomi company can launch a new smartphone soon in its Redmi smartphone lineup. It is being told that the company will present this smartphone with a pop-up selfie camera. Let's say, Shomei has teased this upcoming smartphone in Weibo, which is known to have full screen display and pop-up selfie camera in this smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X