Tata Sky के नए प्लान और नए चैलनों के बारे में आप जानते हैं...?
टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) के नए नियम लागू करने के बाद काफी बदलाव आया है। इसी के साथ ऑपरेटर्स अपने यूजर्स के लिए नए प्लान पेश कर रहे हैं। जिससे यूजर्स का धयान बना रहे। उसी तरह डीटीएच सर्विस प्रोवाइडर Tata Sky भी अपने यूजर्स के लिए अपनी सर्विस में बदलाव कर रहा है। बता दें, Tata Sky इस बार अपने यूजर्स के लिए कुछ नए रिजनल एड-ऑन, मिनी एचडी पैक्स लेकर आया है। जिसमें मलयालम, कन्नड़, तेलूगू, तमिल, मराठी और बंगाली भाषा में मिनी एचडी पैक्स शामिल हैं।

टाटा स्काई के प्लान की कीमत
Tata Sky के इन रिजनल पैक्स की कीमत की बात करें तो यह 60 से 200 रुपये के बीच में है। बता दें, तमिल रिजनल एचडी पैक को 164 रुपये में खरीजा जा सकता है। वहीं, तमिल मिनी एचडी पैक की कीमत 81 रुपये है। तेलूगू रिजनल की बात करें तो इसके मिनी एचडी पैक की कीमत 216 और 90 रुपये है। इसी तरह टाटा स्टाई ने कन्नड़, मलयालम, मराठी और बंगाली भाषाओं में भी पैक्स को लॉन्च किया है। जिसमें रिजनल एचडी चैनल्स और मिनी एचडी पैक शामिल हैं। टाटा स्काई ने अपने यूजर्स के लिए इंग्लिश मूवी एचडी पैक को भी पेश किया है। इस प्लान में 12 चैनल शामिल हैं, जिसकी कीमत 162 रुपये है।
बता दें, टाटा स्काई के मौजूद एचडी एडऑन पैक में क्रिकेट हिंदी एचडी की कीमत 42 रुपये है। वहीं, क्रिकेट इंग्लिश एचडी की कीमत 44 रुपये है। म्यूजिक एचडी की कीमत 11 रुपये, नोलेज एंड लाइफ स्टाइल मिनी एचडी 53 रुपये, नोलेज एंड लाइफ स्टाइल एचडी 83 रुपये, इंग्लिश इंटरटेंमेंट एचडी 87 रुपये, इंग्लिश मूवी मिनी एचडी 76 रुपये, किड्स मिनी एचडी 45 रुपये और किड्स एचडी 53 रुपये के साथ लॉन्च किया गया है।
कंपनी के एसडी मिनी पैक्स की बात करें तो इसमें हिन्दी न्यूज की कीमत 5 रुपये, क्रिकेट हिंदी की कीमत 42 रुपये, क्रिकेट इंग्लिश की कीमत 44 रुपये, म्यूजिक की कीमत 7 रुपये, नोलेज एंड लाइफ स्टाइल की कीमत 21 रुपये, नोलेज एंड लाइफ स्टाइस इंग्लिश की कीमत 34 रुपये और इंग्लिश न्यूज की कीमत 23 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








