फेसबुक पर फेक अकाउंट की संख्या के बारे में आप जानते हैं...?
हम सभी स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल करते हैं। उसी के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी काफी इस्तेमाल करते हैं। इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे कई ऐप शामिल हैं। फेसबुक सबसे पुराना और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप है। इस ऐप में दुनियाभर में एक अरब से ज्यादा लोगों के अकाउंट हैं। हालांकि फेसबुक में काफी सारे फेक अकाउंट भी हैं। जो काफी समय से चालू हैं और गलत कामों को अंजाम देते रहते हैं।

फेसबुक की लेटेस्ट एनुअल रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले तीन सालों में फेसबुक में फेक अकाउंट की संख्या बढ़कर 25 करोड़ हो गई है। वहीं, 2018 के चौथे क्वॉर्टर द्वारा पेश की गई रिपोर्ट से पता चलता है कि अब फेसबुक का MAUs 11% हो गया, जो 2015 में सिर्फ 5% के करीब था। यह MAUs डुप्लीकेट अकाउंट को रिप्रजेंट करता है। बता दें, दिसंबर 2015 में कंपनी के MAUs की संख्या 1.59 अरब थी, जो दिसंबर 2018 के अंत तक बढ़कर 2.32 अरब हो गई।
अलग अलग कैटेगरी के अकाउंट
फेसबुक में काफी सारे अकाउंट मौजूद है। वैसे ही ऐसे अकाउंट भी शामिल हैं जो डुप्लिकेट होते हैं। डुप्लिकेट अकाउंट किसी यूजर्स द्वारा एक एकाउंट के अलावा दूसरे अकाउंट के तौर पर बनाए जाते हैं। वहीं फेक अकाउंट को किसी बिजनेस, किसी ऑर्गनाइजेशन या किसी नॉन ह्यूमन एंटिटी द्वारा बनाया जाता है। उसी के साथ कुछ अकाउंट होते हैं जो एकदम फेक होते हैं। इन्हें किसी उद्देश्य के लिए बनाया जाता है। यह अकाउंट नियम कानूनों का उल्लंघन करते हैं। ऐसे खातों की पहचान कर उसकी इंटरनल रिव्यू द्वारा की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








