फ्लिपकार्ट के इस गेम ज़ोन के बारे में आप जानते हैं...?
ई-कॉमर्स साइट कंपनी अमेजन अपने यूजर्स को बेहतर ऑफर्स के साथ साथ डेली क्विज भी पेश करता है। जिसका यूजर्स फायदा उठा कर उपहार जीत सकते हैं। वहीं, फ्लिपकार्ट कंपनी भी अपने प्लेटफॉर्म पर कुछ गेम्स को पेश कर रही है। जो यूजर्स के लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।

फ्लिपकार्ट के यह गेम्स और क्विज को Game Zone ऑप्शन के अंदर दिया जा रहा है। बता दें इसके लिए यूजर्स को फ्लिपकार्ट ऐप में लैंडिंग स्क्रीन (होम) पर टॉप लेफ्ट साइड में दिए मेन्यू पर क्लिक करके नीचे दिए गए 'Game Zone' ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
गेम खेलो और इनाम जीतो
इन गेम्स या क्विज को खेलकर जीतने वाले यूजर्स को फ्लिपकार्ट की तरफ से गिफ्ट्स या शॉपिंग वाउचर्स दिए जा रहे हैं। बता दें, प्लेटफॉर्म पर यूजर्स दो गेम्स को खेल सकते हैं। जिसमें 'Guess What?' और 'Quiz Time' गेम शामिल हैं। हमारे पहले गेम Guess What की बात करें तो इस गेम में यूजर को एक तस्वीर दिखाई जाती है। वहीं, तस्वीर के नीचे लेटर्स दिए होते हैं। ऐसे में यूजर्स को 15 सेकेंड के अंदर तस्वीर का नाम बताना होता है।
इस गेम के अंदर यूजर्स को 10 सवालों के जवाब देने होते हें। अगर आप पूछे गए सारे सवालों के जवाब सही देते हैं तो 20 यूजर्स को 1,000 रुपये का फ्लिपकार्ट वाउचर दिया जाता है। वहीं गेम के दुसरे गेम Quiz Time की बात करें तो इसमें यूजर्स से क्विज के सवाल पूछे जाते हैं। इस गेम में यूजर्स को जल्द से जल्द जवाब देना होता है। वहीं, सही जवाब देने वाले 20 यूजर्स को 1,000 रुपये के शॉपिंग वाउचर उपहार के रूप में दिए जातें हैं। अगर आप इन वाउचर को जीतना चाहतें हैं तो फ्लिपकार्ट इन गेम्स को हर दिन रात 8 बजे प्लेटफॉर्म पर शुरू करती है।


Click it and Unblock the Notifications








