Jio का "ट्रिपल प्ले प्लान" होगा काफी खास, जानिए इसकी सारी बात
रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर में अपना नाम बढ़ा चुकी है। हालांकि कंपनी बाकी से्क्टर में भी कदम रखने के लिए एकदम तैयार है। पिछले साल अगस्त में Jio GigaFiber की घोषणा की थी। जिसके बाद इस FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस के व्यावसायिक लॉन्च से लेकर प्लान्स के बारे में काफी तरह की लीक्स और रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। बता दें, Jio GigaFiber की ट्रायल देश के चुनिंदा शहरो में की जा रही है। जिसको व्यावसायिक तौर पर जल्द चालू किया जाएगा।

जियो का ट्रिपल प्ले प्लान मौजूद
अपनी सर्विस को और भी मजबूत बनाने के लिए कंपनी ने Hathway और DEN नेटवर्क के साथ साझेदारी की है। बता दें, Jio GigaFiber के लिए कंपनी ट्रिपल प्ले प्लान की टेस्टिंग कर रही है। हालांकि इस ट्रायल को कंपनी के कर्मचारी के साथ ही चुनिंदा ग्राहकों के साथ किया जा रहा है। बता दें, इस प्लान को कंपनी के एक कर्मचारी के Jio GigaFiber अकाउंट में स्पॉट किया गया है।
हालांकि, इस प्लान के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। स्पॉट किए गए ट्रिपल प्ले प्लान को ध्यान से देखे तो इसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैधता दी जा सकती है। वहीं, यूजर्स को 100GB हाई स्पीड डाटा भी दिया जा सकता है। जो 100Mbps की स्पीड के साथ आएगा।
इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, Jio Home TV सब्सक्रिप्शन और ऐप्स का एक्सेस जैसी सुविधा भी दी जा सकती है। बताया जा रहा है कि कंपनी अपने Jio Home TV को Jio IPTV के नाम से भी लॉन्च कर सकती है। Jio GigaFiber के ट्रायल में यूजर्स को 100 GB डाटा वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ दिया जा रहा है। खबर आ रही है कि कंपनी Jio GigaFiber के ट्रिपल प्ले प्लान को आने वाले सप्ताह में आम यूजर्स के लिए भी लॉन्च कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








