Home
News

डॉक्टर के साथ Cyber Fraud में 17 लाख की ठगी, जानें पूरा मामला और बचाव के तरीके

वर्तमान में एक समस्या दिनों-दिन अपने पैर पसार रही है और लोगों को अपना शिकार बना रही है। यहां हम बात कर रहे हैं Cyber Fraud की। देखा जाए तो साइबर अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। साइबर क्रिमिनल लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए नए-नए पैतरें आजमा रहे हैं।

इतना ही नहीं ये क्रिमिनल्स पढ़े-लिखे लोगों को अपने जाल में फंसाना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में एक बहुत बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने अपने जाल में फंसाकर पूरे 17 लाख की ठगी को अंजाम दिया है।

डॉक्टर के साथ Cyber Fraud में ठगी, जानें मामला और सुरक्षा उपाय

जानें क्या है पूरा मामला

बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) से जुड़ी एक डॉक्टर द्वारा साइबर जालसाजों के हाथों 17 लाख रुपये गंवाने के बाद पुलिस ने मंगलवार यानी 11 जून 2024 को मामला दर्ज किया है। इन जालसाजों ने उन्हें ऑनलाइन वर्क पूरा करने पर पैसे देने का वादा करके लालच दिया था।

नवी मुंबई में रहने वाली 40 साल की शिकायतकर्ता को मई में Telegram ऐप पर एक महिला का मैसेज मिला, जिसने खुद को सहारा कल्याणी बताया। महिला ने पीड़िता से कहा कि वह हर रोज कुछ घंटे काम करके अतिरिक्त वेतन कमा सकती है। डॉक्टर को बताया गया कि उसे ऑनलाइन Airbnb कंपनी की संपत्तियों की समीक्षा करनी होगी और उसके लिए उसे कमीशन मिलेगा।

इसके बाद शुरुआत में उन्होंने 11 हजार रुपये का पेमेंट किया, जिस पर उन्हें 983 रुपये का कमीशन मिला और उन्होंने उस कमीशन को निकाल लिया। यह प्रोसेस तब तक चली, जब तक उसने 17.27 लाख रुपये का भुगतान नहीं कर दिया और उसके खाते में जमा धन 37.48 लाख रुपये दिखा। बाद में जालसाजों ने उनसे कहा कि अगर वह ऐप पर सारा पैसा नहीं खोना चाहती है, तो उसे डेली पेमेंट करते रहना चाहिए।

बाद में जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उसे बताया गया कि पैसे निकालने पर उसे 30% कमीशन देना होगा। इसके बाद डॉक्टर को एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है और उसने लोकल पॉलिस स्टेशन पर इसकी शिकायत दर्ज की। लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

साइबर फ्रॉड से कैसे बचे

यहां हम आपको साइबर फ्रॉड से बचने के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनके इस्तेमाल से आप अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं।

  • यदि आपको किसी अज्ञात व्यक्ति से ईमेल, मैसेज मिलता है और वह आपसे आपकी पर्सनल और बैकिंग से जुड़ी जानकारी मांगता है, तो भूलकर भी इस तरह की जानकारी ऐसे लोगों को शेयर ना करें।
  • अपने ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को बदलते रहें और यह पासवर्ड आसान या आपके मोबाइल नंबर वाले नहीं होने चाहिए। जहां तक हो सकें मजबूत पासवर्ड बनाएं।
  • किसी भी अनवांटेड इमेल या मैसेज की लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक ना करें और किसी भी अज्ञात परसन के साथ अपनी पर्सनल और फाइनेंशियल डिटेल्स भी शेयर ना करें।
  • अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, एंटीवायरस और सॉफ्टवेयर को लगातार अपडेट करते रहे, ताकि आपका डिवाइस सिक्योर रहे।
  • अज्ञात नंबर से कॉल आने पर और ओटीपी की मांग करने पर किसी को भी अपना ओटीपी शेयर ना करें।
  • बैंकिगं और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन करते समय पूरी सावधानी और सतर्कता रखें। इस तरह की जानकारी केवल सुरक्षित और रजिस्टर्ड वेबसाइट्स पर ही शेयर करें और फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन की डिटेल्स को भी अपने पास सुरक्षित रखे। वहीं अपने फोन में ईमेल और मोबाइल में बैकिंग डिटेल्स लिखकर ना रखें।
 
Best Mobiles in India

English summary
Doctor cheated of Rs 17 lakh in cyber fraud, know the whole case and ways to avoid it
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X