ट्रेन हादसे का शिकार हुए लोगों को डॉक्टर्स के व्हाट्सएप का सहारा
व्हाट्सएप आज केवल गपशप या चैटिंग के लिए ही नहीं बल्कि एक अलग ही लेवल के कम्युनिकेशन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे का शिकार हुए लोगों को इससे काफी मदद मिल रही है।
व्हाट्सएप एक ऐसे चैटिंग एप है जो किसी से जुड़े रहने के लिए ही नहीं बल्कि लोगों को आपस में मिलाने के भी काम आती है। आपने व्हाट्सएप से जुड़ी कई खबरें सुनी होंगी, जिसमें व्हाट्सएप एक बड़ा रोल निभाता है। आज के दौर में बेहद जरुरी हो चुके इस चैटिंग एप ने एक बार फिर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए कमाल किया है।

दरअसल कानपूर में हुए इंदौर-पटना एक्सप्रेस हादसे में कई लोगों के मारे जाने कि खबर आ चुकी है। तो कई लोग अपनों की तलाश में हैं जो लापता हो गए हैं। हादसे के शिकार हुए लोगों के रिश्तेदार आदि अपनों की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, सभी मुमकिन काम कर रहे हैं। ऐसे में इन मजबूर लोगों की मदद के लिए सामने आया है व्हाट्सएप। जी हां! ऐसा सच में है।

हुआ यूं, कि जो लोग इस हादसे में जख्मी हुए हैं उनका अस्पताल में इलाज भी चल रहा है। डॉक्टर्स उनका इलाज तो कर ही रहे हैं बल्कि साथ ही में उनके अपनों से उन्हें मिलवाने की पूरी कोशिश भी कर रहे हैं। जिससे अपने घर पहुँच सकें।

इस पॉपुलर एप का इस्तेमाल करते हुए डॉक्टर्स घायलों के अस्पताल में भर्ती होते ही उनका फोटो आस-पास के अन्य अस्पतालों में भेज देते हैं। जिससे यदि कोई उन्हें ढूंढने आए तो व्हाट्सएप के जरिए उनकी मदद हो सके। यह घायलों और उनके परिवार वालों के लिए एक बड़ी मदद है। खबर है कि अब तक डॉक्टर्स ऐसा करके कई लोगों की मदद कर चुके हैं।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें


Click it and Unblock the Notifications







