Dominos India के 18 करोड़ ग्राहकों का डाटा हुआ लीक, कहीं आपका तो डाटा लीक नहीं हुआ!
एयर इंडिया के बाद, देश की सबसे लोकप्रिय पिज्जा डिलीवरी चेन डोमिनोज इंडिया (Dominos India) में बड़े पैमाने पर डेटा लीक हुआ है। ग्राहकों के नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और लोकेशन सहित लगभग 18 करोड़ ऑर्डर की डिटेल्स को सार्वजनिक कर दिया है।
साइबर-सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर प्रमुख डेटा उल्लंघन के बारे में बताया है। "डोमिनोज़ इंडिया के 18 करोड़ ऑर्डर का डेटा लीक हो गया है। हैकर ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बनाया है। अगर आपने कभी ऑनलाइन @dominos_india से ऑर्डर किया है तो, आपका डेटा लीक हो सकता है। डेटा में नाम, ईमेल, मोबाइल, जीपीएस स्थान, आदि शामिल हैं," ऐसा राजहरिया ने अपने ट्वीट के दौरान कहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हैकर ने डेटाबेस के लिए एक सर्च इंजन बनाया है जिसका लोग गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।
"इस कथित उल्लंघन का सबसे बुरा हिस्सा यह है कि लोग इस डेटा का उपयोग लोगों की जासूसी करने के लिए कर रहे हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी मोबाइल नंबर को आसानी से खोज सकता है और दिनांक और समय के साथ किसी व्यक्ति के पिछले स्थानों की जांच कर सकता है। यह हमारी निजता के लिए एक वास्तविक खतरा लगता है" राजहरिया ने अपने ट्वीट में कहा है।
डोमिनोज की मालिक जुबिलेंट फूडवर्क्स ने डेटा ब्रीच की बात स्वीकार की है। हालांकि, कंपनी ने कहा कि ग्राहकों की वित्तीय जानकारी सुरक्षित है।
"जुबिलेंट फूडवर्क्स ने हाल ही में एक इन्फ़ोर्मेंशन सिक्योरिटी इंसिडेंट का अनुभव किया था। किसी भी व्यक्ति की वित्तीय जानकारी से संबंधित कोई डेटा एक्सेस नहीं किया गया था और इस घटना के परिणामस्वरूप कोई ओपरेशनल या व्यावसायिक प्रभाव नहीं पड़ा है, "कंपनी ने एक बयान में कहा है।
"एक नीति के रूप में, हम अपने ग्राहकों के वित्तीय विवरण या क्रेडिट कार्ड डेटा संग्रहीत नहीं करते हैं, इस प्रकार ऐसी किसी भी जानकारी से समझौता नहीं किया गया है। विशेषज्ञों की हमारी टीम मामले की जांच कर रही है और हमने घटना को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई की है।"


Click it and Unblock the Notifications







