Home
News

फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने से हो सकता है नुकसान

By Rahul

अपने भी यदि अपना मोबाइल नंबर फेसबुक पर यह सोचकर डाल रखा है कि इससे आपकी प्राइवेसी सुनिश्चित हो जाएगी तो सावधान हो जाए। यह आपके लिए खतरे की घंटी है। इस संबंध में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया कि आपके मोबाइल नंबर के माध्यम से आपकी सभी जानकारियों का गलत इस्तेमाल हो सकता है।

पढ़ें: ईमेल आईडी को हैक होने से कैसे बचाएं ये हैं 10 उपाए

वैसे तो समय-समय पर फेसबुक प्राइवेसी सेटिंग और मोबाइल नंबर डालने के लिए कहता रहता है, और हम ऐसा कर भी देते हैं पर इस रिपोर्ट की माने तो यदि आपने भी अपना नंबर फेसबुक पर डाला है तो कोई भी फेसबुक के सर्च बार में जाकर आपका नंबर डालकर आपकी सभी जानकारियां, लोकेशन व प्राइवेसी सेटिंग आदि ले सकता है।

फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने से हो सकता है नुकसान

रिपोर्ट की माने तो पिछले साल एक नेशनल सिक्युरिटी डिविजन के अनुसार फेसबुक पर आपके फोटो, नंबर, नाम, शैक्षिक योग्यता, लोकेशन आदि की जानकारी को अपराधी लोगों को बेचने वाला गिरोह आजकल सारी दुनियाभर में सक्रिय हैं, जो इन जानकारियों का गलत इस्तेमाल कर सकता हैं। अब प्रश्न उठ रहे हैं कि इसके लिए फेसबुक क्या कर रही है?

फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने से हो सकता है नुकसान

समाचारों में आ रही रिपोर्ट में कहा गया है कि साल्ट.एजेंसी के टेक्निकल डायरेक्टर रेज़ा मोईंद्दीन ने ब्रिटेन, यूएस और कनाडा के कॉम्बिनेशन में हर संभव नंबर को जेनरेट करने के लिए एक कोडिंग स्क्रिप्ट प्रयोग की थी। उन्होंने इसके बाद फेसबुक एप-बिल्डिंग प्रोग्राम को बड़ी मात्रा में ऐसे ही एकत्र किये गए लाखो नंबर भेजे, जिसके बदले में उन्हें लाखों निजी प्रोफाइल आसानी से मिल गईं। फेसबुक पर यह डॉटा आपके नंबर के साथ सार्वजनिक है जबकि वहां एक ऑप्शन हैं कि आप इस डॉटा को किस-किस से साझा करना चाहते हैं पर इसपर शायद ही कोई ध्यान देता हो और इस लापरवाही से आपकी जानकारियों का दुरुपयोग साइबर क्रिमिनल्स द्वारा सरलता से हो सकता है।

चूंकि आजकल आपके क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भी अधिक महत्त्वपूर्ण आपका फेसबुक व ट्विटर अकाउंट है, जिनका उपयोग कई तरह के अपराधों में सरलता से कर आपको चोट पहुंचाई जा सकती है। बताया जाता है कि फेसबुक को इसकी जानकारी अप्रैल में दे दी गई थी पर किसी ठोस कदम का अभी भी इंतजार है। इससे हैकर्स के लिए लगभग 1.44 बिलियन यूजर्स को नुकसान पहुचाने का पूरा अवसर है।

फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर डालने से हो सकता है नुकसान

कैसे बचें
इसके लिए जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर आदि जानकारियाँ दूसरों से छुपाएं। इसके लिए सबसे पहले अपने फेसबुक अकाउंट को ओपन करें। होम पेज दिखाई देने पर होम पेज से अलग अपनी टाइमलाइन में जाकर क्लिक करें। यहां आपको अपने सभी पोस्ट्स दिखाई दे रहे होंगे। यहाँ अबाउट में जाकर ओवरव्यू, वर्क एंड एजुकेशन, रहने का स्थान, कांटेक्ट और बेसिक इनफार्मेशन, फॅमिली और रिलेशनशिप, आपके बारे में जानकारी, और लाइव इवेंट जैसे कई टैब होगे।

अब आप कांटेक्ट और बेसिक इनफार्मेशन पर क्लिक करें। यहां आपको सबसे पहले अपना नंबर दिखेगा। इससे आप यह देख सकते हैं कि आपके नंबर को कितने और कौन-कौन लोग देख सकते हैं। अब आप अपने नंबर को "ओनली मी" पर जाकर सेट करें। इसके बाद आपके सिवा कोई दूसरा आपका नंबर नहीं देख पाएगा। इसी प्रकार आप अपनी सब निजी जानकारियों के लिए "ओनली मी" पर सेट कर लें। इसके बाद आपका अकाउंट काफी हद तक सुरक्षित हो जाता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you put your phone number on your Facebook profile, anybody can then find your details and location by just typing the number in Facebook search bar despite your privacy settings — and your details could be misused by cyber criminals.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X