Home
News

AI से अश्लील वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं, बना नया कानून, तुरंत होगा एक्शन!

TAKE IT DOWN Act: Deepfake पर लगाम कसने के लिए अमेरिकी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald trump) ने हाल ही में TAKE IT DOWN Act पर साइन कर दिए हैं।

इस कानून के लागू होने के बाद अमेरिका में Deepfake Porn और Revenge Porn जैसे मामलों को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। साथ ही, ऐसे मामलों से निपटने के लिए कई सख्त प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

AI से अश्लील वीडियो बनाने वालों की खैर नहीं

क्या कहता है नया कानून?

अगर कोई व्यक्ति किसी की Deepfake या AI जनरेटेड अश्लील वीडियो बनाता है और उसे सोशल मीडिया या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शेयर करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, टेक कंपनियों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की भी जिम्मेदारी होगी।

उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनके प्लेटफॉर्म पर इस तरह का कोई आपत्तिजनक कंटेंट पाया जाता है, तो उसे 48 घंटे के भीतर हटाना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की स्थिति में कंटेंट पोस्ट करने वाले व्यक्ति के साथ-साथ टेक कंपनी के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

TAKE IT DOWN Act पर 'ट्रंप' मुंहर

सोमवार को ट्रंप ने TAKE IT DOWN Act पर हस्ताक्षर किए। इस समय पर उनकी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद रहीं। उन्होंने इस कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह आम नागरिकों की सुरक्षा और गरिमा बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी कदम है।

इस कानून को दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला है, जो इस बात का संकेत है कि Deepfake और Revenge Porn जैसी तकनीकों से जुड़े अपराध अब एक सामाजिक खतरे के रूप में देखे जा रहे हैं।

क्या होता है Deepfake?

Deepfake एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक है, जिसमें किसी इंसान के चेहरे, आवाज और हाव-भाव को इस तरह बदला जाता है कि नकली और असली के बीच फर्क कर पाना मुश्किल हो जाता है।

कैसे काम करता है Deepfake?

इस तकनीक में "Deep Learning" एल्गोरिद्म का उपयोग होता है। इसमें दो AI मॉडल होते हैं -

Generator: फर्जी कंटेंट बनाता है

Discriminator: उसे पहचानने की कोशिश करता है

दोनों मॉडल लगातार एक-दूसरे के खिलाफ काम करते हैं और इस प्रक्रिया से सिस्टम धीरे-धीरे इतना सटीक हो जाता है कि वह असली जैसी फर्जी वीडियो, ऑडियो या इमेज तैयार कर लेता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X