Spam Call Alert: स्पैम कॉल्स पर सख्त हुई सरकार; DoT ने 1.75 लाख फोन नंबर किए ब्लॉक
TRAI Rules: बीते कुछ सालों में Spam कॉल काफी बढ़ गई हैं। ऐसे में भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने अनचाही व्यावसायिक संचार (UCC) को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। हाल ही में सरकार ने 1.75 लाख फोन नंबरों को ब्लॉक कर दिया है, जो अवैध टेलीमार्केटिंग और फर्जी कॉल्स में शामिल थे।
बता दें कि यह कदम भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के नए एंटी-स्पैम नियमों के तहत उठाया गया है, जिसका उद्देश्य फ्रॉड कॉल्स को रोकना और टेलीमार्केटिंग को कंट्रोल करना है।

जनता की शिकायतों के बाद कार्रवाई
इस कार्रवाई की शुरुआत जनता की एक्टिव भागीदारी से हुई। DoT ने Chakshu पोर्टल के माध्यम से स्पैम कॉल्स और फ्रॉड एक्टिविटी की शिकायतें दर्ज कीं।
इसके बाद डीपार्टमेंट ने कई Direct Inward Dialing (DID) और लैंडलाइन नंबरों की पहचान की, जो गैरकानूनी तरीके से मार्केटिंग और स्कैम में शामिल थे।
सरकार ने इस तरह की एक्टिविटी में शामिल कंपनियों को भी चेतावनी दी है। साथ ही इस बात पर भी जोर दिया कि सख्त दंड की घोषणा की गई है, जिसमें भारी जुर्माना और टूल जब्ती जैसी कड़ी सजा शामिल है।
किन नंबरों को किया गया ब्लॉक?
DoT के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के अनुसार, जिन फोन नंबरों को ब्लॉक किया गया, उनमें 0731, 079, 080 और अन्य समान प्रिफिक्स वाले नंबर थे।
इन नंबरों का इस्तेमाल प्राइमरी रेट इंटरफेस (PRI), लीज्ड लाइन्स, इंटरनेट लीज्ड लाइन्स, सेशन इनिशिएशन प्रोटोकॉल (SIP), इंटरनेशनल प्राइवेट लीज्ड सर्किट (IPLC) में किया जाता है।
जांच में पता चला कि ये नंबर फर्जी मार्केटिंग कॉल्स और अन्य स्कैम एक्टिविटी के लिए उपयोग किए जा रहे थे।
TRAI के नए UCC नियम
TRAI ने अपने UCC नियमों को अपडेट किया है, जिसके तहत अनऑफिशियल ऐड कॉल्स करने वाली कंपनियों को सख्त दंड का सामना करना पड़ेगा।
इसके तहत फोन नंबरों का ब्लॉक किया जाना, कम्युनिकेशन टूल की जब्ती और भारी आर्थिक दंड जैसी सजा मिल सकती है।
DoT ने सभी बिजनेस को इन नए टेलीमार्केटिंग नियमों का पालन करने की सलाह दी है ताकि कानूनी टेली-कॉम्युनिकेशन नियमों का पालन किया जा सके।
स्पैम और फर्जी कॉल्स की शिकायत कैसे करें?
अगर आपको किसी संदिग्ध या स्पैम कॉल आती है, तो आप उसे Sanchar Saathi प्लेटफॉर्म के तहत Chakshu पोर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं।
सबसे पहले Sanchar Saathi वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद Chakshu सेक्शन पर क्लिक करें। अब स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। आखिर में स्पैम नंबर के खिलाफ शिकायत दर्ज करें।


Click it and Unblock the Notifications








