इस वायरस से हो रहे हैं स्मार्टफोन लॉक, खुलवाने के लिए देने हैं 4000 रुपए
अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो सावधान हो जाइए। स्मार्टफोन पर 'डबललॉकर' नामक रैनसमवेयर आ चुका है। ये रैनसमवेयर स्मार्टफोन लॉक कर देता है और फोन को अनलॉक करने के बदले फिरौती की मांग की जा रही है। डबललॉकर रैनसमवेयर 24 घंटे के अंदर स्मार्टफोन यूजर्स से पैसे न देने पर डेटा करप्ट करने धमकी देता है।

क्या है डबललॉकर वायरस-
डबललॉकर एक रैनसमवेयर वायरस है, जो यूजर्स के फोन में दाखिल होने के बाद फोन को पिन लॉक कर देता है। ये वायरस भी बाकी रैनसमवेयर की तरह हमला कर प्रभावित यूजर से फिरौती की मांग करता है।
कैसे करता है अटैक-
ये वायरस सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाकर फोन का पिन चेंज कर देता है। इसके बाद यूजर अपना फोन खोल ही नहीं पाता है और इस वायरस के जरिए फोन का सारा डेटा भी कॉपी कर लिया जाता है। डबललॉकर रैनसमवेयर फेक एडॉब फ्लैश के सहारे एक एंड्रॉयड यूजर्स से दूसरे यूजर्स तक पहुंचता है।
यूजर को ऐसे मिलती है वायरस की जानकारी-
यह रैनसमवेयर होम ऐप में डिफॉल्ट के तौर पर सेट हो जाता है। और उसके बाद जैसे ही यूजर अपने स्मार्टफोन के होम बटन के टैप करता है, डबललॉकर एक्टिवेट हो जाता है और स्मार्टफोन को लॉक कर देता है। इसके बाद यूजर को अपने फोन के हैक होने की जानकारी मिलती है।
4000 रुपए की फिरौती-
ये रैनसमवेयर आपके फोन को अनलॉक करने के लिए 4000 रुपए फिरौती की रकम की मांग करता है। अगर यूजर 24 घंटे के अंदर ये रकम नहीं भेजता है, तो DoubleLocker रैनसमवेयर उसका पूरा डेटा करप्ट करने और लीक करने की धमकी देता है। ऐसे में यूजर को डेटा को सही सलामत वापिस पाने के लिए फिरौती की रकम चुकानी ही पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications








