Home
News

मोबाइल में डाउनलोड कीजिए ये 5 बॉलिवुड म्‍युजिक और मूवी एप्‍लीकेशन फ्री

म्‍युजिक के शौकीनों की कमी नहीं हैं, बस में हो या ट्रेन में या फिर कहीं पैदल जा रहें हो मोबाइल में हेडफोन लगा कर गुनगुनाते हुए आपको कई लोग मिल जाएंगे जो अपनी ही धुन में खोए रहते हैं।

बॉलिवुड एक ऐसी इंड्रस्‍टी हैं जिसके पूरे विश्‍व में दीवाने मिल जाएंगे। वैसे तो ऑनलाइन आपको कई ऐसी साइटें मिल जाएंगी जिनसे आप मूवी और गाने डाउनलोड कर सकते हैं लेकिन म्‍यूजिक शौकीनों के लिए हम 5 ऐसी मोबाइल एंड्रायड एप्‍लीकेशन लाए हैं जिनकी मदद से वे अपने फोन में बॉलिवुड सांग और मूवी कभी कभी डाउनलोड कर सकते हैं।

सावन हिन्‍दी और बॉलिवुड सॉग्‍स एप्‍प

सावन हिन्‍दी और बॉलिवुड सॉग्‍स एप्‍प

सावन एंड्रायड एप्‍लीकेशन की मदद से आप अपने फोन में धिनगाना की तरह हिन्‍दी, तमिल, मलयालम, गुजराती और तेलगु भाषा के गाने सुन सकते हैं। इसके अलावा एप्‍लीकेशन में गजल, भजन और भागड़ा का मजा भी लिया जा सकता है। एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

यू ट्यूब

यू ट्यूब

दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो शेयरिंग साइट यू ट्यूब के बारे में आप सभी जानते होंगे। यू ट्यूब एंड्रायड एप्‍लीकेशन को अपने फोन में डाउनलोड करके ढेर सारे वीडियो और गाने सुन सकते हैं। एप्‍लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले आपके पास जीमेल एकाउंट होना चाहिए अगर आप कोई भी वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एकाउंट में लॉगइन करना होग। एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

धिनगाना

धिनगाना

धिनगाना एंड्रायड एप्‍लीकेशन को आप अपने फोन में फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन में हिन्‍दी के अलावा मराठी, ओरिया, तमिल, तेलगू, मलयालम, पंजाबी, भोजपुरी, भजन के अलावा रीमिक्‍स और कई दूसरी तरह के गाने और धुने दी गई है यानी धिनगाना की मदद से आप हर भाषा में फुल इंटरटेनमेंट का मजा ले सकते हैं। एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्ल्कि करें 

हिन्‍दी सॉग्‍स वीडियो

हिन्‍दी सॉग्‍स वीडियो

हिन्‍दी सॉग्‍स वीडियो एप्‍लीकेशन में आप ढेर सारी बॉलिवुड मूवी देख सकते हैं। मूवी के साथ कई गाने में सुन सकते हैं। लेकिन एप्‍लीकेशन को एक्‍सेस करने के लिए आपके मोबाइल में इंटरनेट कनेक्‍टीविटी होनी चाहिए। एप्‍लीकेशन यू ट्यूब की मदद से सॉग्‍स और मूवी अरेंज करके आपको दिखाती है। एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

बॉलिवुड हंगामा

बॉलिवुड हंगामा

बॉलिवुड हंगामा एंड्रायड एप्‍लीकेशन की मदसे आप बॉलिवुड में हो रहें लेटेस्‍ट इवेंट के अलावा मूवी रिव्‍यू, लेटेस्‍ट म्‍यूजिक का मजा ले सकते हैं। साथ ही अगर आप अपने पसंदीदा स्‍टार के बारे में सारी जानकरी लेना चाहते हैं तो बॉलिवुड हंगामा में उसे फॉलों कर सकते हैं। ये एप्‍लीकेशन आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। एप्‍लीकेशन डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X