Netflix यूजर्स से छिन सकता है डाउनलोड का ऑप्शन, ऑफलाइन कंटेंट देखना होगा मुश्किल
Netflix अपने यूजर्स को ऑनलाइन कंटेंट देखने की सुविधा तो देता ही है, इसके साथ ही यह यूजर्स को ऑफलाइन कंटेंट वॉच करने की भी सुविधा देता है। लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि Netflix अपने यूजर्स से ऑफलाइन कंटेंट देखने की सुविधा छीनने जा रहा है।
आसान शब्दों में Netflix अपने यूजर्स को डाउनलोड कर बिना इंटरनेट के भी नेटफ्लिक्स पर अपनी पसंदीदा मूवी, वेब सीरीज और शो दिखाता है। लेकिन अब बहुत जल्द यह सुविधा Netflix अपने यूजर्स से वापस ले सकता है।
क्या है Netflix का नया प्लान
मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी अपने विंडोज ऐप में डाउनलोड ऑप्शन को डिसेबल करने की प्लानिंग बना रही है। दरअसल, कंपनी अपने विंडोज ऐप के लिए एक अपडेट लेकर आएगी, जिसमें विंडो यूजर्स से कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा वापस ले ली जाएगी। अगर कंपनी सच में ऐसा करती है तो ये विडंजो पीसी और लैपटॉप पर Netflix पर ऑफलाइंन कंटेंट देखने वालों के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं होगा।
Netflix विंडोज ऐप पर मिल रहा अलर्ट
विंडोज ऐप का इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट भी किया है। इन यूजर्स ने बताया है कि उन्हें Netflix विंडोज ऐप पर एक अलर्ट शो हो रहा है। इस अलर्ट में साफ कहा गया है कि विंडोज ऐप के लिए नया अपडेट जारी होने वाला है।

इस नए अपडेट के साथ लाइव इवेंट एक्सेस करने, ऐज-सपोर्टेड प्लान कम्पैटिबिलिटी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। लेकिन यूजर्स से अब कंटेंट डाउनलोड करने की सुविधा वापस ली जा रही है। वहीं कंपनी ने इस अलर्ट के साथ जानकारी शेयर की है कि Netflix यूजर्स को कंटेंट को ऑफलाइन देखने का मौका तो मिलेगा। लेकिन इसके लिए उन्हें मोबाइल फोन का यूज करने की जरूरत होगी। क्योंकि सपोर्टेड डिवाइस के साथ ही यह फीचर काम करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








