ऑनलाइन ऐसे करें अपना Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट डाउनलोड, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
इस साल हम 15 अगस्त को 78वां स्वतंत्रता दिवस यानी Independence Day मनाने जा रहे है। ऐसे में हमें नई-नई अपडेट्स लगातार देखने को मिली रही है। इसी बीच 9 अगस्त को 'Har Ghar Tiranga' पहल की भी शुरुआत हो चुकी है।
भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर एक बार फिर से पूरे जोरशोर के साथ 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जा रहा है। साल 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के समय लॉन्च की गई इस पहल से ज्यादा से ज्यादा घरों में Independence Day पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य रखा गया है।

सेल्फी शेयर कर बने इस अभियान का हिस्सा
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की गुजारिश की है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ अपनी प्रोफाइल पिक्चर अपडेट करने और ऑफिशियल कैंपेन वेबसाइट harghartiranga.com पर सेल्फी शेयर करने की बात भी कही है। इसके अलावा आप 'Har Ghar Tiranga' सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।
कैसे करें Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट डाउनलोड
- अगर आप अपने Har Ghar Tiranga सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो हमारे द्वारा बताई गई प्रोसेस को फॉलो करें।
- सबसे पहले harghartiranga.com पर जाएं।
- इसके बाद 'Upload Selfie' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Click to participate' ऑप्शन पर जाएं।
- यहां पर अपना नाम, फोन नबंर, देश और राज्य जैसी डिटेल भरें और फिर अपनी सेल्फी लें और उसे अपलोड करें।
- अब आप 'Generate Certificate' पर क्लिक करें और आपका सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
क्या है इस पहल का मकसद
Har Ghar Tiranga पहल का मकसद लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के लिए जागरुक करना है, ताकि देश एकता और गर्व के साथ आगे बढ़ सकें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर घर तिरंगा अभियान इससे पहले भी काफी सफल हुआ है। साल 2022 में लगभग 23 करोड़ घरों में तिरंगा फहराया गया था।
साल 2023 में लगभग 10 करोड़ लोगों ने अपनी सेल्फी अपलोड की थी। ऐसे में आप भी अपनी सेल्फी अपलोड करें और इस अभियान में अपना योगदान देना ना भूलें, ताकि इस साल भी हम इस अभियान को सफल बनाने में कामयाब हो सकें।


Click it and Unblock the Notifications








