Dream Girl 2 का फर्स्ट लुक ऑनलाइन हुआ लीक! क्या आप 'पूजा' से मिलने के लिए तैयार हैं!
आयुष्मान खुराना की फिल्मों की बात करें तो वह हमेशा टॉप पर रहते हैं जिसे लोग देखना काफी पसंद करते हैं। हम बात कर रहें हैं आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) की जिसका फर्स्ट लुक ऑनलाइन लीक हो चुका। फर्स्ट लुक के लीक होते ही यह काफी सुर्खियां बटोर रही है।
बता दें कि यह फिल्म 2019 में आई ड्रीम गर्ल मूवी का सीक्वल है और आयुष्मान इस फिल्म में न केवल लड़की की आवाज में बात करेंगे, बल्कि एक लड़की के लूक में दिखाई भी देगें। यानी 'पूजा' न सिर्फ लोगों से फोन पर बात करेगी, बल्कि इस बार मिलने भी जाएगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अपोजिट में अनन्या पांडे को कास्ट किया गया है। अनन्या पांडे ने फिल्म का ट्रेलर अपने सोशल मीडिया साइड पर शेयर किया है।

कैसे शुरु हुआ Ayushmann Khurrana सफर
आयुष्मान खुराना फिल्मों में कुछ हटकर काम करने के लिए जाने जाते हैं। खुराना ने 2004 में एक रियलिटी टेलीविज़न शो MTV Roadies का दूसरा सीज़न जीतने के बाद एंकरिंग करियर में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 2012 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म विक्की डोनर से अपनी शुरुआत की, जिसमें एक Sperm Donor के रूप में काम दिया। इस फिल्म ने उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया।
Dream Girl 2 के इस लीक लुक में आयुष्मान पूरी तरह से लड़की के जैसे दिखाई देगें। इस लुक के बारे में बता दें तो आयुष्मान सलवार सूट पहने हुए दिखाई देगें। सूट पहने आयुष्मान दो चोटियों में दिखाई देगें। फिल्म के फर्स्ट लुक की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं फिल्म के रिलीज होने में अभी काफी समय बाकि है। लेकिन, आयुष्मान की फिल्मों का क्रेज लोगों के बीच देखा जा सकता है, लोग उनके रोल को काफी पसंद करते हैं।

Dream Girl 2 रिलीज डेट
Dream Girl 2 की रिलीज की तारीख 29 जून 2023 रखी गई है। फिल्म में आयुष्मान और अनन्या के अलावा अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी हैं। हालांकि, फिल्म का क्लैश सलमान खान की Tiger 3 से होने की बात कही जा रही है।
जल्द रिलीज होगी आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर- जी
आयुष्मान खुराना की एक और फिल्म आ रही है जिसका नाम डॉक्टर-जी है। इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications







