फेसबुक और ट्विटर पर दुर्गा के समर्थन में जुटे हजारों लोग
फेसबुक और ट्विटर भले ही अपनी बात रखने का सबसे अच्छा साधन माने जाते हों लेकिन कभी कभी इन पर कमेंट करना भारी भी पड़ सकता है। फेसबुक में कमेंट को लेकर कई तरह खबरें सुनने को मिल जाती हैं कभी मुंबई में शिवसेना को फेसबुक कमेंट से दिक्कत होती है तो कभी सरकार को। उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब निलंबित आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल के समर्थन में दलित चिंतक कंवल भारती को फेसबुक में कमेंट करना भारी पड़ गया। इसके लिए उन्हें पहले तो हिरासत में लिया गया बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अपने फेसबुक कमेंट में कंवल भारती ने सरकार को फेल बताया था साथ ही अखिलेश, शिवपाल यादव, आज़म खां और मुलायम सिंह को जनता की तरफ से नकारा कहा था। उन्होंने लिखा था सत्ता के मद में अंधे हो गए इन लोगों को समझाने का मतलब है भैंस के आगे बीन बजाना।

दुर्गा शक्ति नागपाल को सपोर्ट करने के लिए फेसबुक में बनाया गया फैन पेन
फेसबुक और ट्विटर में जुटे हजारों लोग
ट्विटर और फेसबुक में दुर्गाशक्ति नागपाल को लेकर एक आग सी फैल गई है, बालू खनन माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने वाली दुर्गाशक्ति को लोग खुल कर समर्थन कर रहे हैं। फेसबुक में जहां लोग ट्विट करके अपना समर्थन कर रहे हैं वहीं फेसबुक में दुर्गाशक्ति नागपाल के समर्थन को लेकर कई ग्रुप बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications








