Home
News

27,900 रुपए वाले इस हेयर ड्रायर के फीचर्स जानना चाहेंगे आप ?

By Neha

इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में इस समय हाई बजट के गैजेट और डिवाइस आ रहे हैं, जैसे स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट वॉच और कई स्मार्ट वगैरह। इनकी कीमतें आपको अक्सर हैरान कर देती हैं, लेकिन हम आपको 28000 रुपए के स्मार्ट हेयर ड्रायर के बारे में बताएं तो क्या आपको हमारी बात पर यकीन होगा।

यूके की डायसन कंपनी ने भारत में सुपरसॉनिक हेयर ड्रायर पेश किया है, जिसकी कीमत करीब 27,900 रुपए है। कंपनी ने इस ड्रायर को स्मार्ट फीचर्स के साथ पेश किया है, जो मार्केट में आ रहे आम हेयर ड्रायर को टक्कर देने वाला है।

27,900 रुपए वाले इस हेयर ड्रायर के फीचर्स जानना चाहेंगे आप ?

डायसन सुपरसॉनिक हेयर ड्रायर की बात करें, तो कंपनी के मुताबिक इस ड्रायर में कई खास फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे बाकी ड्रायर से स्मार्ट बनाते हैं। इसमें डायसन डिजिटल मोटर V9 दी है, जो 1 मिनट में एक इनऑडिबल फ्रीक्वेंसी के साथ 110,000 बार घूमती है। ये मोटर काफी हवा में मौजूद हीट को मैनटेन करती है।

इसके अलावा इस मोटर का प्लस पॉइन्ट है कि ये काफी हल्की और छोटी है, जिससे ड्रायर को एक हाथ से आसानी से कैरी किया जा सकता है। सुपरसॉनिक हेयर ड्रायर में एयर मल्टीप्लायर टेक्नॉलॉजी दी गई है, जो बालों को सुखाने के लिए तेज हवा का बहाव तो पैदा करती है, लेकिन साथ ही बालों को नुकसान होने से बचाती है।

इस ड्रायर के सबसे खास फीचर की बात करें, तो इसमें एक माइक्रोचिप दी गई है जो हवा की हीट को कंट्रोल करती है, जिससे हवा का तापमान 150 डिग्री से ज्यादा नहीं होता है और मशीन ध्यान रखती है कि यूजर्स के बालों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे।

Honor 7X : Unique and Special features (Hindi)

27,900 रुपए वाले इस हेयर ड्रायर के फीचर्स जानना चाहेंगे आप ?

यूके की डायसन कंपनी ने सुपरसॉनिक हेयर ड्रायर के अलावा एयर प्यूरीफायर और वैक्यूम क्लीनर जैसे प्रॉडक्ट के साथ भारत में डेब्यू किया है। कंपनी ने पहली बार भारत में ये सब प्रॉडक्ट लॉन्च किए हैं। डायसन प्योर कूल लिंक एयर प्यूरीफायर (टावर) की कीमत 39,990 रुपए, इसके डेस्क वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपए है।

27,900 रुपए वाले इस हेयर ड्रायर के फीचर्स जानना चाहेंगे आप ?

डायसन V7 एनिमल कोर्ड-फ्री वैक्यूम की कीमत 32,400 रुपए, V8 एनिमल कोर्ड-फ्री वैक्यूम की कीमत 36,400 रुपए और V8 Absolute+ कोर्ड-फ्री वैक्यूम की कीमत 39,990 रुपए है।

 
Best Mobiles in India

English summary
UK based Dyson company ne india me 27,900 rs. me Supersonic hair dryer launch kiya hai, iss dryer me chipset diya hai jo hairs ko damage hone se rokta hai.कि वो कभी 150 डिग्री से अधिक न हो जिससे कि यूजर के बालों को कोई नुकसान न पहुंचे।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X