ई-कॉमर्स कंपनी ने वीबो में 18 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी
ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने चीन की लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग सेवा साइना वीबो की 18 फीसदी हिस्सेदारी 58.6 करोड़ डॉलर में खरीद ली। यह जानकारी साइना कॉर्प ने दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक साइना ने सोमवा को अपनी वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा कि उसकी सहायक कंपनियां वीबो और अलीबाबा चाइना ने सोशल नेटवर्किं ग और ई-कॉमर्स में अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

बयान में कहा गया कि दोनों कंपनी यूजर एकाउंट शेयरिंग, आंकड़ों का लेन-देन, ऑनलाइन भुगतान और ऑनलाइन विपणन के क्षेत्र में एक दूसरे को सहयोग करेंगे और वीबो के उपयोगकर्ताओं की विशाल संख्या और अलीबाबा के कारोबारी मंच के आधार पर सोशलाइज्ड ई-कॉमर्स के प्रभावी मॉडल खोजेंगे।
अलीबाबा के पास वीबो में हिस्सेदारी बढ़ाकर 30 फीसदी करने का विकल्प है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो का उपयोग करने वालों की संख्या 2012 के आखिर में बढ़कर 50 करोड़ से अधिक हो चुकी है, जो एक साल पहले के मुकाबले 74 फीसदी अधिक है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications