Home
News

मंगाया Redmi note 5, लेकिन डिब्बे से निकला साबुन, देखिए अनबॉक्सिंग का पूरा वीडियो

By Neha Kashyap

हम में से ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, क्योंकि इससे समय भी बचता है और कीमत की तुलना कर किफायती दामों पर सामान भी खरीदा जा सकता है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग के कुछ नेगेटिव साइड भी हैं। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन शॉपिंग में फ्रॉड के ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिन्होंने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। हाल ही रांची में रहने वाले एक व्यक्ति ने ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से शाओमी Redmi note 5 स्मार्टफोन मंगाया। स्मार्टफोन जब घर पहुंचा और उसे खोलकर देखा तो उसमें सिर्फ साबुन के तीन बार नजर आए।

मंगाया Redmi note 5, लेकिन डिब्बे से निकला साबुन, देखिए अनबॉक्सिंग का पूरा वीडियो

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर सामान डिलिवरी में धोखाधड़ी का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को ऑर्डर किया सामान मिलने की जगह साबुन या पत्थर के टुकड़े मिले। रांची में रहने वाले सुधीर कुमार शर्मा ने फ्लिपकार्ट से 23 मई को शाओमी रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन ऑर्डर किया था। निश्चित ताऱीख पर जब उनका स्मार्टफोन डिलिवर हुआ तो उन्होंने उस बॉक्स को खोलने के पहले वीडियोग्राफी की।

सुधीर द्वारा बनाए गए वीडियो में देख सकते हैं कि बॉक्स को खोलते ही उसके अंदर से लाल, सफेद और पीले रंग के तीन साबुन निकले। वीडियो में दिख रहा है कि फ्लिपकार्ट से आया बॉक्स बिल्कुल ठीक तरह से पैक है और ऐसा पता लगाना मुश्किल है कि बॉक्स को बीच में खोलकर प्रॉडक्ट को बदला गया है।

सुधीर ने इस मामले की शिकायत फ्लिपकार्ट से की है। उनका कहना है कि फिल्पकार्ट ने इस मामले में 12 दिनों के अंदर इस पर एक्शन लेने की बात कही है। नीचे देखें वीडियो...

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ध्यान रखें ये बातें

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करना पसंद करते हैं, तो किसी भी वेबसाइट पर खरीदारी करने से पहले उसके बारे में जानकारी ले लें। इसके साथ ही उस वेबसाइट की सेलर रेटिंग और प्रॉडक्ट रेटिंग देख लें। इससे आपको वेबसाइट और उसकी सर्विस के बारे में काफी हद तक अंदाज लग जाएगा। डिस्काउंट के लालच में लोग कई बार फर्जी वेबसाइट से खरीदारी कर लेते हैं।

प्रॉडक्ट को ऑर्डर करने से पहले वेबसाइट की रिफंड या एक्सचेंज पॉलिसी जान लें। इसके अलावा किसी विवाद को कंपनी किस तरह हल करती है, रिफंड के लिए कंपनी किस आधार पर फैसला लेती है, इस तरह के डिटेल के बारे में अच्छी तरह पता कर लें।

बॉक्स के अंदर से वो प्रॉडक्ट नहीं निकला है, जिसे आपने ऑर्डर किया था और जिसके लिए आपने भुगतान किया है, तो तुरंत कस्टमर सपोर्ट टीम से कॉन्टेक्ट करें। कई बार वेबसाइट से ऐसा प्रॉडक्ट डिलिवर हो जाता है, जिसकी कीमत ऑर्डर किए प्रॉडक्ट से कम है, तो ऐसे में ये वेबसाइट एक्‍स्‍ट्रा पैसे रिफंड कर देती हैं। हालांकि आपने 20,000 रुपए का मोबाइल फोन ऑर्डर किया था और बॉक्स के अंदर से साबुन की टिकिया निकली है, तो पूरा पैसा रिफंड होना चाहिए। इस स्थिति में सबसे पहले कस्टमर सपोर्ट टीम से बात करें और इसकी पूरी जानकारी दें।

अगर आपको लग रहा है कंपनी पैसे रिफंड नहीं करना चाह रही है या फिर फेक प्रोडेक्‍ट निकलने के बाद आपको संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिल रहा है, तो ऐसे में आप कंपनी के खिलाफ पुलिस थाने शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Best Mobiles in India

English summary
Another Fraud case from e-commerce website flipkart caught on camera. see the video.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X