Home
News

भूकंप का कितना असर होगा पहले ही बता देगा साफ्टवेयर

स्पेन की एक कम्पनी ऐसा कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर बना रही है जो भूकम्प के मामले में किसी भी बिल्‍डिंग की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगी। इसका उपयोग भूकम्प क्षेत्र में निर्माण परियोजनाओं में भी किया जा सकता है। यह सॉफ्टवेयर यह बता सकेगा कि किसी भी बिल्‍डिंग का ढांचा और उसकी दीवारों का क्या असर होगा।

भूकंप का कितना असर होगा पहले ही बता देगा साफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर का विकास पूर्वी स्पेन के एलीकैंट शहर की कम्पनी 'आर्किटेक्टूरा, इंजीनीरिया वाई कंस्ट्रक्शन सीवाईपीई' सॉफ्टवेयर कम्पनी कर रही है, जिसका कारोबार 47 से अधिक देशों में फैला हुआ है, जिसमें मुख्यत: लातिन अमेरिका, पुर्तगाल और उत्तरी अफ्रीका के देश हैं। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक कम्पनी के प्रौद्योगिकी निदेशक कार्लोस फर्नाडीज ने कहा कि कम्पनी एक साल से इस उत्पाद पर काम कर रही है।

फर्नाडीज ने बताया कि सॉफ्टवेयर का विकास लगभग पूरा हो चुका है। इससे भवन का अच्छी तरह से विश्लेषण किया जा सकता है और बताया जा सकता है कि भूकम्प की स्थिति में भवन में क्या-क्या हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यह हालांकि ऐसे कई उत्पादों में से एक है, जो भूकम्प प्रभावित क्षेत्रों में भवन की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगा। लेकिन यह समस्या का सम्पूर्ण इलाज नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर का अंतर्राष्ट्रीय बाजार है और कई पेशेवर इसका उपयोग करना चाहेंगे।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X