Home
News

eBay बिग डील सेल शुरू, हर प्रॉडक्ट पर 60% डिस्काउंट

By Neha

फेस्टिव सीजन में ईबे इंडिया की 'बिग डील सेल' 20 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में ईबे कस्टमर्स को रिबॉक्स्ड, गैजेट, होम एवं लिविंग, क्लोदिंग और एक्सेसरीज जैसे कई कैटेगिरी प्रॉडक्ट पर 60 परसेंट का डिस्काउंट दे रही है। ईबे बिग डील सेल 20 सितंबर से 1 अक्टूबर यानी 12 दिनों तक चलेगी, जिसमें ग्राहक इन प्रॉडक्ट पर मिलने वाली छूट का फायदा उठा सकते हैं।

eBay बिग डील सेल शुरू, हर प्रॉडक्ट पर 60% डिस्काउंट

बिग डील सेल में गैजेट पर मिलने वाले डिस्काउंट की बात करें, तो स्मार्टफोन ब्रांड एप्पल, शाओमी, सैमसंग और मोटोरोला ब्रांड्स के रिबॉक्स्ड मोबाइल फोन की विस्तृत श्रृंखला होगी। इसके अलावा क्लोदिंग एसेसरीज, टेक एसेसरीज, होम एवं लिविंग तथा फिटनेस एवं स्पोर्ट्स में नॉन-ब्रांडेड प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं। कंपनी फ्लैट डिस्काउंट के अलााव खास बैंक से पेमेंट पर छूट और पे बैक जैसे ऑफर्स भी दे रही है।

ये भी देखें... मिड रेंज में Intex Aqua Lions 2 लॉन्च, ये हैं खास फीचर्स

ईबे इंडिया की मार्केटिंग निदेशक शिवानी सूरी ने कहा, "बिग डील सेल का लक्ष्य ग्राहकों को ईबेडॉटइन पर की गई खरीदी पर अधिकतम फायदा प्रदान करना है। हमारे पास विभिन्न श्रेणियों में जबरदस्त छूट के साथ कई उत्पाद हैं, जो ग्राहकों को इन त्योहारों पर उनकी पसंद की चीज पर सबसे ज्यादा फायदा देंगे। ग्राहकों के लिए खरीदी आसान बनाने के लिए ईबे आईसीआईसीआई, सिटी बैंक और एचडीएफसी क्रेडिट कार्डस पर ईएमआई के द्वारा खरीद करने का विकल्प भी प्रदान कर रहा है। ये सभी खरीद ईबे गारंटी के अंतर्गत कवर्ड होंगी, जिसके तहत यदि ग्राहक अपनी खरीद से संतुष्ट या खुश नहीं है, तो उसे रिफंड या रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।"

 
Best Mobiles in India

English summary
eBay Big Deal Sale offering Up To 60 percent discount. more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X