Home
News

डाटा चोरी मामले में ईबे के खिलाफ जांच

By Rahul

ऑनलाइन बाजार ईबे की हाल की डाटा चोरी मामले में कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए ब्रिटेन के सूचना आयुक्त यूरोपीय डाटा अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। यह जानकारी रविवार को एक मीडिया रिपोर्ट से मिली। बीबीसी के मुताबिक अमेरिका के तीन प्रांत भी नाम, ईमेल पता और अन्य निजी सूचनाओं की चोरी की जांच कर रहे हैं, जिससे ईबे के 14.5 करोड़ ग्राहक प्रभावित हुए हैं।

पढ़ें: मोटो ई से टक्‍कर लेने के लिए माइक्रोमैक्‍स ने उतारा नया स्‍मार्टफोन

कंपनी ने ग्राहकों को पासवर्ड बदलने की सूचना देनी शुरू कर दी है। कई ग्राहकों ने हालांकि पासवर्ड बदलने में होने वाली कठिनाई के बारे में बताया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसे वेबसाइट पर पासवर्ड बदलने में होने वाली किसी कठिनाई की जानकारी नहीं है।

पढ़ें: देखिए वीडियो: मुंबई में ड्रोन से हुई पिज्‍जा डिलीवरी

डाटा चोरी मामले में ईबे के खिलाफ जांच

प्रवक्ता ने कहा, "साइट व्यस्त है, लेकिन पासवर्ड बदलने से संबंधित टूल काम कर रहा है। निजी सूचनाओं की चोरी के बारे में कंपनी द्वारा ग्राहकों को अवगत कराने की सुस्त प्रक्रिया के लिए कंपनी की आलोचना हो रही है।

कंपनी ने कहा है कि वह जिस मेल से ग्राहकों को पासवर्ड बदलने की सूचना दे रही है, उसमें कोई लिंक नहीं दिया गया है, इसलिए यदि किसी मेल में लिंक हो, उसे संदिग्ध माना जाना चाहिए।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X