Home
News

गर्मी में ऑनलाइन लगेगी आग

इस गर्मी में देश के ऑनलाइन खरीदार जमकर खरीदारी करने वाले हैं। यह खुलासा देश के अग्रणी ई कॉमर्स बाजार ईबे इंडिया के एक सर्वेक्षण से हुआ। अप्रैल 2013 में ईबे इंडिया के 1345 उपयोगकर्ताओं के बीच किए गए ईबे इंडिया समर मोबाइल कॉमर्स सर्वेक्षण से मोबाइल खरीदारों के रुझान का आकलन किया गया। सर्वेक्षण में 92 प्रतिशत पुरुषों ने अपनी राय दी। इनमें 39 प्रतिशत उपभोक्ता 18 से 25 वर्ष आयुवर्ग के थे, जबकि 31 प्रतिशत उपभोक्ता 26 से 30 वर्ष आयुवर्ग के थे।

जिससे युवाओं के बीच इस माध्यम की लोकप्रियता का पता चलता है। सर्वेक्षण के मुताबिक ऑनलाइन खरीदारी करने वालों में 49 प्रतिशत लोग धूप के चश्मे, 43 प्रतिशत लोग सूती कपड़े, 36 प्रतिशत लोग टीशर्ट्स, 34 प्रतिशत लोग शॉर्ट्स और 18 प्रतिशत लोग टोपी की खरीदारी करते हैं। 83 प्रतिशत मोबाइल खरीदार अपनी निजी खरीदारी के लिए, जबकि 30 प्रतिशत अपने अभिभावकों के लिए, 29 प्रतिशत लोग अपने साथी (पति या पत्नी) के लिए और सिर्फ 19 प्रतिशत लोग बच्चों की खरीदारी के लिए मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं।

गर्मी में ऑनलाइन लगेगी आग

सर्वेक्षण के मुताबिक 43 प्रतिशत से ज्यादा मोबाइल शॉपर्स रात के समय शॉपिंग साइट्स पर जाना पसंद करते हैं। किसी स्टोर या मॉल में खरीदारी करते समय तकरीबन 62 प्रतिशत मोबाइल खरीदार हमेशा अपने मोबाइल फोन पर वस्तुओं की कीमतों की जांच करते हैं। ईबे इंडिया के कंट्री मैनेजर मुरलीकृष्णन बी. ने कहा, 3 जी सेवाओं की गहराती पैठ और किफायती स्मार्टफोन की उपलब्धता जैसे कारकों के चलते मोबाइल कॉमर्स के प्रति रुझान बढ़ा है।

अप्रैल 2013 में ईबे इंडिया उपयोगकर्ताओं का ऑनलाइन सर्वेक्षण किया गया। इसमें 1345 उपयोगकर्ताओं ने अपनी खरीदारी संबंधी अभिरुचियों के बारे में जानकारी दी। ईबे इंडिया देश में एक प्रमुख ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाईट है। यह ईबे इंक की एक सहायक इकाई है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X