Elista ने EL-SAC सीरीज में पेश 6 नए AC; मिलेंगे टॉप क्लास फीचर्स और बेहतर सुविधाएं
Elista Launches 6 New AC: उत्तर भारत में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है, ऐसे में ज्यादातर लोग गर्मी से बचने के लिए एसी की तरफ रुख करते हैं। इसी सिलसिले में कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Elista ने अपने एयर कंडीशनर पोर्टफोलियो को एक्सपेंड करते हुए EL-SAC सीरीज के तहत छह नए रेजिडेंशियल एसी मॉडल लॉन्च किए हैं।
कंपनी का कहना है कि ये सभी एसी पूरी तरह से मेड इन इंडिया हैं और भारतीय मौसम और घरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

लॉन्च के 6 नए एसी
एलिस्टा द्वारा पेश किए गए एयर कंडीशनर 6 मॉडल में उपलब्ध हैं।
- EL-SAC24-3INVBP - 2 टन, इन्वर्टर
- EL-SAC18-5INVBP5 - 1.5 टन, इन्वर्टर, 5-स्टार रेटिंग
- EL-SAC18-3INBNC - 1.5 टन, इन्वर्टर
- EL-SAC18-3INVBP48 - 1.5 टन, इन्वर्टर
- EL-SAC12-3INVBPN - 1 टन, इन्वर्टर
- EL-SAC18-3FSBNC - 1.5 टन, फिक्स्ड स्पीड
100% कॉपर कंडेन्सर की सुविधा
कूलर को ज्यादा एफिसिएंट बनाने के लिए कंपनी ने सभी नए एसी मॉडल में 100% कॉपर कंडेन्सर का इस्तेमाल किया है। ये कॉपर कंडेन्सर बेहतर हीट ट्रांसफर और ज्यादा बेहतर कूलिंग परफॉर्मेंस देते हैं। इन एसी में ये फीचर खासतौर पर भारतीय वातावरण को ध्यान में रखकर दिया गया है।
एनर्जी एफिसिएंट
EL-SAC18-5INVBP5 मॉडल को 5-स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है, जो 1.5 टन कैपिसिटी के साथ आता है। यह खासतौर पर उन कंज्यूमर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है, जो कम बिजली की खपत के साथ बेहतरीन कूलिंग चाहते हैं।
इसके अलावा सभी इन्वर्टर एसी R-32 रेफ्रिजरेंट का उपयोग करते हैं। कंपनी का कहना है कि ये एसी स्टैंडबाय मोड में केवल 0.5W इलेक्ट्रिसिटी यूसेज के साथ बिजली के बिल में भी बचत करते हैं और पर्यावरण पर कम प्रभाव डालते हैं।
C-शेप्ड इवैपोरेटर
तीन वेंट डिजाइन के साथ आने वाला C-शेप्ड इवैपोरेटर इन एसी को तेज और समान कूलिंग देने में मदद करता है, जिससे हर कोना जल्दी ठंडा हो जाता है।
एलिस्टा ने इन एयर कंडीशनर्स में HealthMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो 3-इन-1 एंटी-वायरस HD फिल्टर के साथ आती है। यह फिल्टर हानिकारक कणों को निष्क्रिय कर देता है, जिससे घर में एयर क्वालिटी बेहतर बनी रहती है।
इसके अलावा इन एसी में Sleep Mode, Quiet Operation और Hidden LED Display जैसी सुविधाएं हैं, जो रात के समय कम शोर के साथ आरामदायक नींद की जरूरत को पूरा करती हैं।
इन मॉडल्स में एंटी-रस्ट कोटिंग, ड्यू प्रिवेंशन, फायरप्रूफ इलेक्ट्रिकल बॉक्स, सेल्फ-डायग्नोसिस, और एरर अलर्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
कितनी होगी कीमत?
एलिस्टा के इन नए एयर कंडीशनर की कीमत 44,490 रुपये से शुरू होकर 65,900 रुपये तक जाती है। ये सभी मॉडल्स कंपनी के चैनल पार्टनर्स के जरिए भारतभर में उपलब्ध हैं।
बता दें कि इन्वर्टर मॉडल्स में 10 साल की कंप्रेसर वारंटी और फिक्स्ड स्पीड मॉडल में 5 साल की कंप्रेसर वारंटी मिलती है।


Click it and Unblock the Notifications








