गर्मी की हो जाएगी छुट्टी! Elista ने लॉन्च किए हाई-परफॉर्मेंस एयर कूलर; चेक करें फीचर्स
Air Cooler: गर्मियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में कूलर और एसी की जरूरत होना आम बात है। इसी सिलसिले में बड़े कमर्शियल और इंडस्ट्रियल स्पेस को ठंडा रखने के लिए Elista ने अपने नए हाई-परफॉर्मेंस कमर्शियल एयर कूलर्स की रेंज लॉन्च की है। ये कूलर्स दमदार परफॉर्मेंस और लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो फैक्ट्रियों, वेयरहाउस, बैंक्वेट हॉल और बड़े रिटेल स्पेस के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन कूलर्स की शुरुआती कीमत 21,990 रुपये रखी गई है।
कंपनी ने दो नए मॉडल में Ice Storm (HCG15020M) और Typhoon (HCG15022M) शामिल किए हैं। दोनों ही कूलर्स बेहतरीन एयर फ्लो, हाई-कूलिंग एफिशिएंसी और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आते हैं। आइए इन डिवाइस के बारे में जानते हैं।

Elista Ice Storm
- कंपनी ने Ice Storm एयर कूलर को गर्मी के तेज प्रभाव से राहत देने के लिए डिजाइन किया है।
- इसमें आपको मजबूत एयर सर्कुलेशन और हनीकॉम्ब कूलिंग पैड की सुविधा मिलती है, जिससे ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है।
- इसकी एयर डिलीवरी 9,200 m³/hr है, जिससे बड़े एरिया में भी ठंडक मिलती है।
- एलिस्टा के इस कूलर में एयर थ्रो 115 फीट तक है, जिससे पूरे हॉल में समान रूप से हवा पहुंचती है।
- इसमें हाई-परफॉर्मेंस मोटर दिया गया है, जिसमें 170W, 1350 RPM की स्पीड मिलती है।
- इसमें मजबूत मेटल फैन ब्लेड (20 इंच) है, जो इंडस्ट्रियल उपयोग के लिए आदर्श है। Elista Ice Storm में मल्टी-स्पीड फैन कंट्रोल मिलता है, जिससे आप एयर फ्लो एडजस्ट कर सकते हैं।
- इसमें 4 कैस्टर व्हील्स हैं, जिससे मूवमेंट आसान हो और स्टेबिलिटी बनी रहती है।
Elista Typhoon
- Typhoon एयर उन एरिया के लिए बेस्ट कूलर है, जो बड़े और बहुत गर्म हैं। इसे खास इस तरह की जगहों के लिए ही डिजाइन किया गया है।
- Typhoon की एयर डिलीवरी 10,050 m³/hr है, जो काफी बड़े एरिया को कलर करता है।
- एयर थ्रो की बात करें तो ये 130 फीट तक एयर फ्लो देता है, जिससे कूलिंग बनी रहती है।
- इसमें 200W, 1390 RPM की स्पीड वाला हाई-परफॉर्मेंस मोटर भी दिया गया है।
- लंबे समय तक बिना रिफिल के कूलिंग बनाए रखने के लिए इसमें 130-लीटर वॉटर टैंक मिलता है।
- तेज एयर फ्लो के लिए इसमें मजबूत मेटल फैन ब्लेड (22 इंच) है।
- इस डिवाइस में मल्टी-स्पीड फैन कंट्रोल भी है, जिससे आप कूलिंग को एडजस्ट कर सकते हैं।
Elista एयर कूलर की कीमत
- दोनों ही कूलर सिंगल वेरिएंट में आते हैं। Elista Ice Storm (130L) HCG15020M मॉडल की बात करें तो इसे 21,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- वहीं Elista Typhoon (130L) HCG15022M मॉडल की बात करें तो इसे 23,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
- ये कूलर्स तमिलनाडु, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात में Elista के चैनल पार्टनर्स और रिटेल स्टोर्स के जरिए उपलब्ध होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








