Home
News

द‍ेखिए ऑस्‍कर में खींची गई इस तस्‍वीर को जिसने ट्विटर को किया क्रेश

By Rahul

2014 के ऑस्‍कर समारोह में जहां एक ओर फ़िल्म 'ट्वेल्व इयर्स ए स्लेव' को सर्वश्रेष्ठ फिल्‍म का पुरस्‍कार मिला वहीं दूसरी ओंर इस समारोह में ऐलन डेजेनेरस द्वारा खींची गई एक सेल्‍फी ने ट्विटर में सबसे ज्‍यादा रीट्विट की गई तस्‍वीर का खिताब हासिल किया। इस सेल्‍फी को इतना ज्‍यादा रीट्विट किया गया कि इस फोटो को ट्विट करने के कुछ देर बाद ही सर्वर क्रेश कर गया। ट्विटर पर पोस्‍ट की गई इस तस्‍वीर में ब्रैड पिट, ब्रैडली कूपर, जूलिया रॉबर्ट्स, जेनिफ़र लॉरेंस, मेरिल स्ट्रीप, एंजलीना जोली, केविन स्पेसी और सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का अवॉर्ड जीतने वाली लुपिटा न्योंगो शामिल हैं।

द‍ेखिए इस तस्‍वीर को जिसने ट्विटर को किया क्रेश

इससे पहले 2012 में बराक ओबामा और उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा की तस्‍वीर को सबसे ज्‍यादा बार रीट्विट किया गया है जो उन्‍होंने राष्‍ट्रपति बनने के बाद पोस्‍ट की थी। समारोह के खत्‍म होने पर ऐलन द्वारा पोस्‍ट की गई तस्‍वीर को 20 लाख से ज्‍यादा बार रीट्विट किया गया। ट्विटर के क्रैश हो जाने के बाद ऐलन ने चुटकी लेते हुए कहा कि हमने ट्विटर क्रैश कर दिया।

ऑस्‍कर समारोह में #oscars और #oscars2014 टैग के साथ ट्विट किए जा रहे थे। इसके अलावा ट्विटर पर कीनियाई अभिनेत्री लुपिटा न्‍योंगो भी ट्रेडिंग में रहीं। उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री का आस्‍कर अवॉर्ड मिला है। ट्विटर पर सबसे ज्‍यादा ट्रेंड कर रहे हैंश टैग में #nairobiblue छाया रहा।

<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/X1VU_CkKJJo" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X