Tesla Cybercab Robotaxi: न स्टीयरिंग व्हील है और ना ही पैडल, ये कैसी कार लाए एलोन मस्क?
Tesla Cybercab Robotaxi: एलोन मस्क ने 'Tesla Cybercab Robotaxi' को आखिरकार पेश कर दिया है। इस कार का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था, जो कि अब खत्म हो चुका है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह ड्राइवरलेस कार है और बैटरी पर चलती है।
साइबरकैब को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कैलिफोर्निया के बरबैंक में आयोजित एक कार्यक्रम में लान्च किया है, जिसमें गाड़ी के भविष्य के डिजाइन के बारे में भी जानकारी दी गई है। इस इवेंट को सोशल नेटवर्किंग साइट 'X' पर लाइव स्ट्रीम किया गया था। इसे 43 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, मस्क का कहना है कि इस कार का उत्पादन 2026 की शुरुआत में शुरू किया जा सकता है।

इस कार को लेकर एलोन मस्क का मानना है कि यह इलेक्ट्रॉनिक वाहन मार्केट में कंपनी के विकास को बढ़ावा देगी। आइए टेस्ला कंपनी की नई Cybercab (Robotaxi) की खूबियों और कीमत के बार में विस्तार से जान लेते हैं।
कितनी है Cybercab की कीमत
प्रोटोटाइप मॉडल में स्टील व्हील या पैडल नहीं होता है। प्लग को चार्ज करने की भी कोई जगह नहीं है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का कहना है कि रोबोटैक्सी वायरलेस तरीके से बिजली प्राप्त करेगी और व्हिकल की बैटरी को चार्ज करेगी। यानी की इस कार में स्मार्टफोन की तरह वायरलेस चार्जर टेक्नोलॉजी मिलेगी। बात करें इसकी कीमत तो यह $30,000 (भारतीय रुपये के अनुसार लगभग 25 लाख) से कम होगी।
कैसी है Cybercab
Cybercab इलेक्ट्रिक टैक्सी में केवल दो लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें ना तो पैडल हैं और ना ही स्टीयरिंग, जिससे यह पूरी तरह से स्वाचालित (ऑटोमेटेड) व्हिकल बन जाती है। इस टैक्सी के दरवाजे तितली के पंखों की तरह ऊपर की ओर खुलते हैं।
सामान्य कार से ज्यादा सुरक्षित
ऐसा माना जाता है कि बिना ड्राइवर के कारों को चलाना सुरक्षित नहीं है। टेस्ला की सेल्फ-ड्राइविंग कारों में कई खामियां देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी ऑटोनोमस कारें किसी भी नियमित कारों की तुलना में 10 से 20 गुना अधिक सुरक्षित हैं। साथ ही ये सस्ते भी होंगे। मस्क ने अनुमान लगाया है कि स्वाचालित कार को चलाने का खर्च लगभग 0.20 डॉलर प्रति मील होगा, जबकि शहर की बसों के लिए यह 1 डॉलर प्रति मील है।
कब शुरू होगा साइबरकैब का उत्पादन
टेस्ला की प्लानिंग अगले साल टेक्सास और कैलिफोर्निया में पूरी तरह से स्वायत्त (ऑटोनोमस) ड्राइविंग शुरू करने की है। कंपनी ने कहा है कि साइबरकैब का उत्पादन 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। Elon Musk ने यह भी कहा है कि 2027 तक इसका उत्पादन बढ़ सकता है। इसके अलावा, कंपनी ऑप्टिमस रोबोट विकसित कर रही है।
टेस्ला की कार को लेकर उम्मीदें
ऑटोमेशन एलोन मस्क की रणनीति का हिस्सा है। मस्क लंबे समय से मार्केट में पूरी तरह से ऑटोमेडट, ड्राइवरलेस कारें लाने का वादा करते आ रहे हैं। Cybercab के माध्यम से कंपनी इस विजन को और एक कदम आगे ले जाने की योजना बना रही है, जिससे यह टैक्सी सर्विस अपने स्वयं के राइड हेलिंग ऐप के माध्यम के पेश की जा सकें।


Click it and Unblock the Notifications








